गोरखपुर से आनंद विहार जा रही हमसफर एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, महिला यात्री घायल, रेलवे सुरक्षा पर सवाल
गोरखपुर से आनंद विहार जा रही हमसफर एक्सप्रेस पर उसका बाजार और सिद्धार्थनगर के बीच पत्थरबाजी हुई, जिससे कोच बी19 का शीशा टूट गया और एक महिला यात्री शिव ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर से आनंदविहार जा रही 12571 नंबर की हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन पर उसका बाजार और सिद्धार्थनगर के बीच पत्थर चले। पत्थर चलने से कोच नंबर बी 19 की बर्थ संख्या 25 पर यात्रा कर रहीं महिला यात्री शिवकली के सिर पर चोट लग गई।
वातानुकूलित कोच में बाहर से चले पत्थर लगने की घटना से यात्री घबरा गए। डरे-सहमे यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। जानकारी होने पर रेलवे सुरक्षा बल की टीम अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
रविवार को रात साढ़े आठ बजे के आसपास ट्रेन जैसे ही उसका बाजार से आगे बढ़ी खिड़की का शीशा तोड़ते हुए एक पत्थर आकर महिला यात्री के सिर पर लगा। यात्री पीड़ा से कराह उठीं। महिला यात्री गोरखपुर के शाहपुर थाने के हरैया पोखरा की रहने वाली हैं। वह आनंद विहार जा रही थीं।
अन्य यात्रियों ने देखा कि महिला के सिर पर चोट लग गई है तो सहम गए। कई सीट छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। यात्रियों ने देखा कि शीशा तोड़कर पत्थर कोच के अंदर आया तो और डर गए।
गोरखपुर से आनंदविहार की यात्रा कर रहे यात्री शुभम ने इसकी सूचना रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर दी। यात्री की सूचना पर रेलवे प्रशासन और रेलवे सुरक्षा बल के जवान सतर्क हो गए। सुरक्षा बल के जवान पत्थर चलाने वालों की तलाश में जुट गए हैं।
खबरें और भी
घायल हो रहे यात्री, चटक रहे शीशे
इधर, ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं बढ़ गई हैं। पिछले माह ही 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस पर गोरखनाथ पुल और डोमिनगढ़ स्टेशन के बीच पत्थरबाजी हो गई थी। पत्थर लगने से जनरल कोच में बैठे एक यात्री का सिर फट गया। एक महिला यात्री भी चोटिल हो गई।
14 अप्रैल को 22549 नंबर की गोरखपुर-अयोध्या-लखनऊ-प्रयागराज सेमी हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेन पर ओरवारा और बस्ती स्टेशन के बीच पत्थरबाजी हो गई। पत्थर लगने से शीशा चटक गया था।
15 अप्रैल को वैशाली एक्सप्रेस और ऐशबाग इंटरसिटी दो ट्रेनों पर पत्थर चलने की घटनाएं प्रकाश में आयी थीं। पत्थर चलने से वैशाली एक्सप्रेस की खिड़की का शीशा चटक गया। कोच में यात्रियों के बीच दहशत फैल गई।
इंटरसिटी के जनरल कोच में भी पत्थर चलने से अफरातफरी मच गई। पत्थरबाजी की यह घटनाएं सुरक्षा पर सवाल खड़ी कर रही हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।