Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टेराकोटा के बर्तन से हैदराबाद में टूटेगा करवाचौथ का व्रत, मिला बंपर ऑर्डर

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 08:24 AM (IST)

    दीपावली की तैयारी के बीच करवा चौथ का त्योहार टेराकोटा शिल्पकारों के लिए खुशी लाया है। गुलरिहा के शिल्पकारों को हैदराबाद से 3000 से अधिक मिट्टी के बर्तन बनाने का ऑर्डर मिला है। रविंद्र प्रजापति की वर्कशॉप में कारीगर दिन-रात काम कर रहे हैं। दीपावली के लिए 17 ट्रक सामग्री का ऑर्डर मिला है। महिला कारीगर भी सक्रिय हैं।

    Hero Image
    करवाचौथ का बर्तन हैदराबाद भेजने के लिए मालवाहक में रखते श्रमिक। जागरण

    जागरण संवाददाता, भटहट। दीपावली की तैयारियों के बीच करवा चौथ का त्योहार भी टेराकोटा शिल्पकारों के लिए सौगात लेकर आया है। गुलरिहा में बने टेराकोटा कोटा के बर्तन में पानी पीकर हैदराबाद की महिलाएं व्रत तोड़ेंगी। शिल्पकारों को तीन हजार से अधिक बर्तन तैयार करने का ऑर्डर मिला है। शुक्रवार को डीसीएम से आपूर्ति भेजी गई। इससे शिल्पकारों में काफी उत्साह है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुलरिहा बाजार के शिल्पकार रविंद्र प्रजापति ने बताया कि इस बार करवा चौथ पर प्रयोग होने वाले मिट्टी के बर्तनों का तीन हजार से अधिक ऑर्डर मिला है। इनमें सबसे अधिक मांग हैदराबाद से आई है। करवा चौथ के ऑर्डर को समय पर पूरा करने के लिए अलग से कारीगर लगाए गए हैं।

    रविंद्र प्रजापति के वर्कशाप में 30 से 35 कारीगर दिन-रात काम कर रहे हैं। वहीं दीपावली के ऑर्डर ने भी शिल्पकारों की व्यस्तता बढ़ा दी है। शिल्पकार राजन प्रजापति ने बताया कि अब तक दीपावली से संबंधित 17 ट्रक सामग्री का आर्डर मिला है, जिसमें से 10 ट्रक की आपूर्ति हो चुकी है। इनमें करवा चौथ के बर्तन भी शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- जाम से कराह रहा गोरखपुर शहर, पैदल मार्च कर डीआइजी ने कसा शिकंजा

    वर्कशाप में महिला कारीगर भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। शिल्पकारों का कहना है कि करवा चौथ और दीपावली दोनों त्योहारों के लिए बनाए जा रहे मिट्टी के बर्तन हैदराबाद, चित्तूर, तेलंगाना, अहमदाबाद सहित कई बड़े शहरों में भेजे जा रहे हैं।

    दीपावली के पहले करवा चौथ पर मिट्टी के बर्तनों की बढ़ती मांग से परंपरा को जीवित है। इससे स्थानीय शिल्पकारों की आजीविका को भी मजबूती मिलने लगी है।