Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निषाद पार्टी चलाएगी प्रदेशव्यापी विचार परिवर्तन अभियान, गोरखपुर में 19 सितंबर को होगा कार्यक्रम

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 08:14 AM (IST)

    निषाद पार्टी 13 सितंबर से प्रदेशव्यापी विचार परिवर्तन अभियान शुरू करेगी जिसमें राजनीतिक आर्थिक सामाजिक और शैक्षिक पहलुओं पर कार्यशालाएं होंगी। 19 सितंबर को गोरखपुर और बांसगांव में कार्यक्रम होंगे। डा. संजय निषाद कार्यकर्ताओं को संवैधानिक अधिकार और धोखेबाजों की पहचान कर समाज में जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी सौंपेंगे। यह अभियान 23 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें पार्टी और सरकार की उपलब्धियों को बताया जाएगा।

    Hero Image
    डा. संजय निषाद की फोटो । जागरण

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। निषाद पार्टी की ओर से 13 सितंबर से प्रदेशव्यापी विचार परिवर्तन अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें राजनीतिक, आर्थिक उत्थान, सामाजिक न्याय और शैक्षिक आदान-प्रदान पर कार्यशालाएं होंगी।

    यह अभियान विभिन्न जिलों में 23 अक्टूबर तक चलेगा। 19 सितंबर को गोरखपुर और बांसगांव में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निषाद पार्टी के कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए है।

    पार्टी की ओर से जारी सूचना के अनुसार प्रदेशभर के जिलों में कार्यकर्ताओं को ऐतिहासिक पाठशालाओं और मंडलीय कार्यशालाओं के जरिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इसमें मछुआ समाज को अनुसूचित जाति आरक्षण के संवैधानिक अधिकार, मझवार व तुरैहा आरक्षण से जुड़ी विसंगतियों और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मौके पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री डा. संजय कुमार निषाद कार्यकर्ताओं को इतिहास, संवैधानिक अधिकार और राजनीतिक धोखेबाजों की पहचान कर समाज में जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी सौंपेंगे।

    गोरखपुर का कार्यक्रम आगामी पंचायत और विधानसभा चुनाव की तैयारियों की रूपरेखा भी तय करेगा। 13 सितंबर को सोनभद्र और मिर्जापुर से अभियान का शुभारंभ होगा। समापन 23 अक्टूबर को सहारनपुर और शामली में आयोजित कार्यक्रम से होगा।

    यह भी पढ़ें- होगी पहचान, क्यों गई बहुओं की जान? गांव-गांव लगेगी चौपाल

    निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद ने बताया कि प्रदेश की सभी 80 लोक सभा क्षेत्रों में आयोजन होगा। इसमें एक तिथि पर 10-10 विधान सभा क्षेत्रों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

    इस दौरान पार्टी और सरकार की उपलब्धियों को भी बताया जाएगा। साथ ही समाज को गुमराह करने वाले तत्वों से सतर्क रहने की सलाह दी जाएगी।