Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेवा पखवाड़ा के रूप में PM मोदी की जन्म तिथि मनाएगी भाजपा, स्वास्थ्य शिविर और स्वच्छता अभियान चलेगा

    Updated: Thu, 28 Aug 2025 11:43 AM (IST)

    भाजपा के प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पार्टी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी। इस दौरान रक्तदान शिविर स्वास्थ्य शिविर स्वच्छता अभियान आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार का संदेश जनता तक पहुंचाने और संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने विपक्ष पर अनुसूचित जाति वर्ग के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया।

    Hero Image
    संगठनात्मक बैठक में बोलते भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी। इस दौरान रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान और विभिन्न सेवा कार्यों के जरिए भाजपा गांव-गली, कस्बों और शहरों तक पहुंचेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धर्मपाल सिंह बुधवार को रानीडिहा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की नीतियां और योजनाएं गरीब, शोषित, वंचित और उपेक्षित वर्ग के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए समर्पित हैं। भाजपा ही एकमात्र राजनीतिक दल है जो राजनीति के साथ-साथ जनसेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों में भी निरंतर सक्रिय रहती है।

    प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सेवा पखवाड़े के दौरान सांसद, विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी का संदेश लेकर जनता तक पहुंचें और उन्हें विकसित भारत के संकल्प से जोड़ें। उन्होंने कहा कि देश ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता और सुरक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है।

    उन्होंने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक और बूथ अध्यक्षों को नियमित संवाद बनाकर मजबूत बूथ व्यूह रचना तैयार करनी होगी। मतदाता पुनरीक्षण के कार्य में सतर्कता बरतने, नए मतदाताओं को सूची में जोड़ने और मृत या बाहर गए लोगों के नाम हटवाने का जिम्मा भी कार्यकर्ताओं को उठाना होगा।

    बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने की। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री व विधायक प्रदीप शुक्ला, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा. सत्येंद्र सिंहा, अरविंद जायसवाल, विश्वजिताशु सिंह आशु, सुनीता श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, जिला प्रभारी अशोक सिंह, अजय सिंह गौतम, रमेश सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, डा. समीर सिंह, सिद्धार्थ शंकर पांडेय, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डा. बच्चा पांडेय नवीन, सह प्रभारी राहुल तिवारी, ध्रुव श्रीवास्तव, ओमप्रकाश शर्मा, अच्युतानंद शाही आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

    पदाधिकारियों से किया संवाद

    गोरखपुर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी पंचायत और विधानसभा चुनावों की तैयारी पूर्व तैयारी–पूर्ण तैयारी की नीति पर कर रही है।

    उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपने शासनकाल में अनुसूचित जाति वर्ग के साथ अन्याय और अत्याचार की पराकाष्ठा की। । कांग्रेस पर प्रहार करते हुए धर्मपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को चुनाव हरवाया। उन्हें भारत रत्न देने में भी देरी की।

    यह भी पढ़ें- योगी सरकार में देश के दिग्गज निवेशकों को भाया गोरखपुर, अडानी समूह ने भी उद्योग लगाने को ली जमीन

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा साहेब से जुड़े स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों से अपील की कि वे सतत संपर्क और संवाद के माध्यम से जनता तक पहुंचे और विपक्ष द्वारा फैलाए गए झूठ व भ्रम को दूर करें। साथ ही मोदी-योगी सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं।