Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gorakhpur News: कानपुर से पत्नी को ले जाने आए युवक को नौका विहार पर मारी गोली, एक साल पहले हुआ था प्रेम विवाह

    Updated: Thu, 28 Aug 2025 10:06 AM (IST)

    गोरखपुर के नौका विहार में कानपुर से पत्नी को लेने आए राहुल गौतम नामक युवक पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। रामगढ़ ताल थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच हमलावरों की तलाश कर रही है। पुलिस घटनास्थल को लेकर जाँच कर रही है।

    Hero Image
    बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल। सौ. इंटरनेट मीडिया

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नौका विहार में बुधवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब कानपुर से पत्नी को ले जाने आए युवक पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

    पहले उसे सदर अस्पताल और फिर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। रामगढ़ ताल थाना पुलिस क्राइम ब्रांच हमलावरों की तलाश कर रही है। घटनास्थल को लेकर पुलिस अभी असमंजस में है चर्चा है की वारदात गीड़ा क्षेत्र में हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घायल युवक की पहचान राहुल गौतम (32) पुत्र अनिल गौतम निवासी काकादेव, कानपुर नगर के रूप में हुई है। राहुल ने पुलिस को बताया कि उसने एक वर्ष पहले कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली जन्नत से प्रेम विवाह किया था।

    पत्नी को ले जाने के लिए बुधवार को कानपुर से गोरखपुर आया था।जानकारी के मुताबिक बुधवार रात करीब एक बजे राहुल अपने मित्र के साथ नौका विहार क्षेत्र में मौजूद था। इसी दौरान सफेद रंग की कार से आए दो अज्ञात बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली उसके कंधे में लगी।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में निजी बैंक खोलकर जालसाज करोड़ों लेकर फरार, निवेशकों में मचा हड़कंप; प्रदर्शन

    किसी तरह वह स्कूटी से भागकर सदर अस्पताल पहुंचा और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखकर उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। यह भी चर्चा है कि युवक को गोली गीड़ा क्षेत्र मारी गई है।अस्पताल पहुंचने के बाद उसने जानकारी दी तो नौकायन बता दिया।

    एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घटना कहां हुई है अभी कंफर्म नहीं हो पाया है जल्द ही गुट्टी सुलझा ली जाएगी।