Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: खाना बनाने के बहाने पशुबाड़े में किशोरी को ले जाकर किया बंद, दूसरे साथी ने किया दुष्कर्म

    Updated: Wed, 20 Aug 2025 10:34 AM (IST)

    हमीरपुर में एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िता के पिता के अनुसार मुनीम नामक युवक उसे खाना बनाने के बहाने पशुबाड़े में ले गया जहाँ दीपेंद्र नामक एक अन्य युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दीपेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म और मुनीम के खिलाफ आपराधिक षड़यंत्र का मामला दर्ज किया है।

    Hero Image
    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    जागरण संवाददाता, हमीरपुर। खाना बनाने के बहाने पशुबाड़े में ले जाकर बंद की गई 15 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म कर डाला। आरोपित पहले से ही पशुबाड़े में मौजूद था। पुलिस ने मुख्य आरोपित पर दुष्कर्म और किशोरी को ले जाने वाले दूसरे आरोपित पर आपराधिक षड़यंत्र में शामिल होने का मुकदमा किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    थाना क्षेत्र जरिया के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने चिकासी थाना में दी गई तहरीर में बताया कि 13 अगस्त को वह पत्नी के साथ उसके मायके गया था और घर पर तीन बेटियां अकेली थीं। 17 अगस्त को लौटने पर उनकी 15 वर्षीय बेटी ने रोते हुए आपबीती सुनाई।

    किशोरी ने बताया कि 16 अगस्त की शाम करीब सात बजे आरोपित मुनीम उसे खाना बनाने के बहाने अपने पशुबाड़े में ले गया और बाहर से ताला बंद कर चला गया। वहां अंदर पहले से मौजूद आरोपी दीपेंद्र ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

    विरोध करने पर दीपेंद्र ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। लोकलाज के चलते दो दिन तक वह शिकायत करने थाने नहीं आया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर थाना चिकासी पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर दीपेंद्र पुत्र बाबूराम के विरुद्ध दुष्कर्म व पास्को की धारा में व मुनीम के विरुद्ध आपराधिक षड्यंत्र रचने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही दोनो की गिरफ्तारी की जाएगी।

    comedy show banner
    comedy show banner