... तो भैंसे ने ही कर दिया दौड़ने से इनकार! गंगा मेले में भैंसा दौड़ पर प्रशासन नहीं लगा सका रोक
गंगा मेला के दौरान मेरठ से गढ़ तक भैंसा दौड़ाने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। प्रशासन हर साल भैंसा दौड़ पर रोक लगाने का दावा करता है लेकिन यह जारी रहता है जिससे पशु क्रूरता होती है। पिछले साल दौड़ में पांच भैंसों की मौत हो गई थी। समाजसेवी विनय त्यागी ने इसे पशु क्रूरता बताते हुए इसके खिलाफ अभियान चलाने की बात कही।

जागरण संवाददाता, गढ़मुक्तेश्वर। गंगा मेला के मौके पर भैंसा दौड़ की तैयारी करते हुए मंगलवार की सुबह मेरठ के हसनपुर से भैंसा दौड़ाकर आधा दर्जन युवक गढ़ पहुंचे तो भैंसे की तबीयत बिगड़ गई।
गढ़ गंगा मेला के मौके पर प्रशासन हर साल भैंसा दौड़ पर रोक लगाने के दावे करता है। मगर भैंसा दौड़ को रोक नहीं पाता है। नतीजा मेला के मौके पर बेजुबान पशुओं को क्रूरता से दौड़ाया जाता है।
कहने के लिए तो भैंसा दौड़ अपराध की श्रेणी में आती है। मगर पुलिस प्रशासन की आंखों के सामने पशुओं के साथ क्रूरता कर दौड़ाया जाता हैं।
मंगलवार की सुबह मेरठ जिले के हसनपुर से आधा दर्जन युवक भैंसा दौड़ाकर गढ़ के मुख्य चौपला मेला रोड पर पहुंचे तो भैंसे की तबियत बिगड़ गई।
युवकों ने भैंसा की तबीयत बिगड़ने पर मिनी ट्रक मंगवाया और उसे मिनी ट्रक से वापस ले जाना पड़ा। युवकों ने दैनिक जागरण को बताया कि मेरठ के हसनपुर से 28 किलोमीटर एक घंटे में आ गए।
अब इसकी यानि भैंसे की भी तो बात माननी पड़ेगी। भैंसा थकान मान रहा है दौड़ने के लिए मना कर रहा है। भैंसे को ले जाने के लिए ट्रक मंगा लिया है।
गत वर्ष भैंसा दौड़ने में पांच मरे
पिछले साल गंगा मेला के मौके पांच भैंसाें की मौत हुई थी। नगर में मुख्य चौपला गुरुद्वारा के सामने पुलिस ने भैंसा दौड़ाने पर रोक लगाने का प्रयास किया तो पुलिस की नोकझोंक हुई। युवकों ने फायर कर पुलिस का विरोध किया था।
पशु क्रूरता अपराध है
समाज सेवी भाजपा नेता विनय त्यागी का कहना है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के अभियान से जुड़ा होने के नाते पशु-पक्षी से प्रेम है। पशु पक्षी के अत्याचार, क्रूरता के खिलाफ अभियान चलाती है। पशु क्रूरता अपराध की श्रेणी में आता है।
बता दें की एक सप्ताह पहले मेला का निरीक्षण करने के बाद डीएम अभिषेक पांडे ने भैंसा दौड़ नहीं होने देने का निर्देश दिया था।
यह भी पढ़ें- 9 नौजवान लड़के और गोपाल का बर्थडे... वायरल हो गया इनका ऐसा वीडियो, अब जिंदगीभर नहीं भूलेंगे वो रात
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।