Hapur News: ब्रजघाट में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, गंगा में डुबकी लगाने पहुंचे लाखों श्रद्धालु
ब्रजघाट में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई जिससे गंगा तट हर-हर गंगे के जयकारों से गूंज उठा। पुष्पावती पूठ में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य कमाया। श्रद्धालुओं ने पूर्वजों के निमित्त धार्मिक अनुष्ठान किए और दान दिया। कई लोगों ने सत्यनारायण की कथा सुनी और मंदिरों में भजन कीर्तन में भाग लिया।

जागरण संवाददाता, ब्रजघाट। तीर्थ नगरी ब्रजघाट में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। इस दौरान गंगा तट हर-हर गंगे के जयकारों से गूंज उठा।
तीर्थ नगरी ब्रजघाट स्थित पुष्पावती पूठ में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य कमाया। इस दौरान गंगा स्नान के बाद अपने पूर्वजों के निमित्त धार्मिक अनुष्ठान और दान भी किए गए।
कई श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद भगवान सत्यनारायण की कथा सुनी और मंदिरों में चल रहे भजन कीर्तन में भाग लिया।
इस दौरान कई श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और गरीब व असहाय लोगों को भोजन, वस्त्र, धन आदि दान कर पुण्य कमाया।
वहीं, हाईवे पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए पुलिस भी सतर्क रही। इस दौरान पुलिस प्रशासन के अधिकारी निगरानी करते रहे और लोगों को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए चेतावनी देते रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।