Hapur Road Accident: दो बाइक पर चार युवक लगा रहे थे आपस में रेस, कार में हुई भीषण टक्कर; हालत गंभीर
दिल्ली से यूपी लौट रहे दो युवक की बाइक कार से जा टकराई। जिसके बाद बाइक पर बैठे दो युवक उछलकर दूर जा गिरे। हालत गंभीर होने के बाद दोनों को अस्पताल में एडमिट कराया गया। बाद में घायलों के परिजन को खबर दे दी गई। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है। कार चालक मौके से फरार है।

ठाकुर डीपी आर्य, हापड़। (Hapur Road Accident Hindi News) दिल्ली से संभल लौट रहे युवकों की बाइक सडक पर खड़ी ईको कार से टकरा गई। जिससे वह दोनों उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। दोनों घायलों को पहले सीएचसी भेजा गया।
जहां से गंभीर हालत के चलते उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं दूसरी बाइक में भी ईको कार की साइड लगी है, जिससे वह भी घायल हो गए हैं। घायलों के स्वजन को जिला संभल में सूचना दे दी गई है।
दोनों आपस में बाइकों की लगा रहे थे रेस
पुलिस (Hapur Police) ने बताया कि संभल जिले के गांव गोमतपुर के रहने वाले असलान, जीशान, फहजान और तालिब अपनी रिश्तेदारी में दिल्ली गए थे। वह रविवार सुबह को दो बाइक पर वापस लौट रहे थे। एक बाइक पर अशलान और जीशान तथा दूसरी पर फहजान और तालिक थे।
अशलान और फहजान बाइक चला रहे थे। वह दोनों आपस में बाइकों की रेस लगा रहे थे। जब वह बाईपास पर बागड़पुर फ्लाईओवर पर पहुंचे तो सड़क पर ही एक ईको कार खड़ी थी। सबसे पहले आगे चल रही बाइक ईको से टकरा गई। जिससे अशलान और जीशान उछलकर दूर सड़क पर जा गिरे।
कार से जा टकराई बाइक
इस दौरान वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान उनके पीछे चल रही बाइक भी ईको कार से टकरा गई। इससे फहजान और तालिक भी सड़क पर गिर गए, लेकिन उनको ज्यादा गंभीर चोट नहीं हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अशलान और जीशान को पहले सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उनको रेफर कर दिया गया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
उनके साथियों ने दोनों निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने घायलों के स्वजन को घटना की सूचना दे दी है। घटना के बाद ईको का चालक अपनी कार लेकर मौके से भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।