दिल्ली-NCR के इस शहर में 1 अगस्त से बढ़ जाएंगे जमीन के सर्किल रेट, देखें क्या होंगी नई दरें
हापुड़ में जिलाधिकारी ने बढ़े हुए सर्किल रेट पर मुहर लगा दी है जो 1 अगस्त से लागू हो गया है। गढ़मुक्तेश्वर में सबसे कम और धौलाना तहसील में सबसे अधिक वृद्धि हुई है जिससे राजस्व बढ़ने की उम्मीद है। आठ साल बाद हुए इस बदलाव में शहरी क्षेत्र में 20% और ग्रामीण क्षेत्र में 10-15% की बढ़ोतरी की गई है।

जागरण संवाददाता, हापुड़। बढ़े हुए सर्किल रेट पर जिलाधिकारी ने अंतिम मुहर लगा दी है। अब एक अगस्त से बैनामे बढ़े हुए सर्किल रेट से होंगे। सर्किल रेट में गढ़मुक्तेश्वर तहसील में सबसे कम और धौलाना तहसील में सबसे अधिक करीब 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जिसके बाद अब नए रेट पर बैनामे होने से उप निबंधक कार्यालय को भी 20 प्रतिशत तक का अधिक राजस्व प्राप्त होगा।
जिले में करीब आठ वर्ष बाद जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं। सर्किल रेट को बढ़ाने के लिए मई माह में प्रक्रिया को शुरू किया गया था। जिसके बाद क्षेत्रों में जाकर अधिकारियों द्वारा सर्वे किया गया था।
सर्वे करने के बाद उप निबंधक कार्यालय द्वारा वर्तमान प्रभावी सक्रिल रेट को पुनरीक्षित कर जारी करते हुए चार तक उन पर आपत्ति मांगी गई थीं। जिसका समय जुलाई माह रखा गया था।
जुलाई माह में ही आपत्तियों का निस्तारण किया गया। सभी कार्य पूरे होने के बाद नए सर्किल रेट पर जिलाधिकारी ने अंतिम मुहर लगा दी। अब एक अगस्त से हापुड़ के शहरी क्षेत्र में करीब 20 व ग्रामीण में अलग-अलग हिस्सों में 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।
जबकि गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के आधे हिस्से में पांच से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। वहीं धौलाना तहसील के शहरी इलाके में 20 प्रतिशत व ग्रामीण क्षेत्र में 25 से 30 प्रतिशत तक दरें बढ़ाई गई हैं।
कार्यालय उप निबंधक सदर प्रथम हापुड़ तहसील
मोहल्ला वर्तमान दरें पुनरीक्षित दरें
अशोक कॉलोनी 24000 28800
आनंद विहार 11500 14000
कलक्टर गंज 20000 24000
तारामिल 23000 27600
कार्यालय उप निबंधक सदर द्वितीय हापुड़ तहसील
मोहल्ला वर्तमान दरें पुनरीक्षित दरें
किशन गंज 22000 26400
भगवती गंज 22000 26400
शिवपुरी 20000 24000
इंद्रलोक कॉलोनी 22000 26400
कार्यालय उप निबंधक गढ़मुक्तेश्वर
मोहल्ला वर्तमान दरें पुनरीक्षित दरें
आलमगीरपुर 6300 6600
ब्रजघाट 8400 8800
बक्सर 5000 5200
बागड़पुर 7600 8000
कार्यालय उप निबंधक धौलाना
मोहल्ला वर्तमान दरें पुनरीक्षित दरें
अग्रसेन मार्केट फरीदनगर रोड 8500 11000
कृष्णगंज गांधी बाजार 16000 20800
धोबीघाट 7000 9100
चाह डिब्बा 13000 16900
पहले 21 जुलाई को बढ़ने थे रेट
आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद पहले 21 जुलाई से जिले में सर्किल रेट बढ़ने थे। लेकिन विभागों के किन्हीं कारणों से 21 जुलाई को सर्किल रेट नहीं बढ़ सके। अधिकारियों ने निर्णय लिया था कि सर्किल रेट को एक अगस्त से बढ़ाया जाएगा।
एक अगस्त से नए सर्किल रेट पर ही बैनामे किए जाएंगे। कार्यालय में नए सर्किल रेट की सूची चस्पा कर दी गई है। तीनों तहसीलों में अलग-अलग सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं। - सुनील सिंह, एआइजी स्टांप

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।