Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hapur News: अवैध सप्लाई में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार, 137 खाली गैस सिलेंडरों बरामद

    Updated: Wed, 10 Sep 2025 05:21 PM (IST)

    हापुड़ देहात पुलिस ने अवैध गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दो आरोपियों को 137 सिलेंडरों के साथ गिरफ्तार किया गया है जिनमें भारत और इंडेन कंपनी के सिलेंडर शामिल हैं। ये सिलेंडर गाजियाबाद की ओर से आ रहे थे और रिफिलिंग के लिए ले जाए जा रहे थे। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

    Hero Image
    अवैध सप्लाई में लिप्त दो आरोपित गिरफ्तार। जागरण

    जागरण संवाददाता, हापुड़। अवैध ढंग से गैस सिलेंडरों की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर थाना देहात पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से दो मिनी ट्रक में भरे 137 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    थाना देहात प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को यातायात व थाना पुलिस के साथ पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने गाजियाबाद की ओर से आ रहे दो संदिग्ध पिकअप को बाइपास के निकट चेकिंग के लिए रोका। जांच के दौरान दोनों पिकअप में 137 खाली गैस सिलेंडर मिले। जिनमें भारत और इंडेन कंपनी के सिलेंडर शामिल हैं।

    पुलिस ने पिकअप चालक दिल्ली के करावल नगर के भगत विहार गली नंबर पांच के रामप्रवेश और गाजियाबाद के थाना खोड़ा के मोहल्ला खोड़ा कालोनी के रामगोपाल को गिरफ्तार कर लिया।

    दोनों आरोपित गैस सिलेंडरों से संबंधित कोई वैध परिवहन दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि वह अवैध ढंग से गैस सिलेंडरों की सप्लाई कर रहे थे। वह इन्हें रिफिलिंग के लिए ले जा रहे थे। जिसके बाद इनकी सप्लाई दी जानी थी।

    यह भी पढ़ें- Hapur News: मांगों को लेकर HPDA कार्यालय में किसानों का प्रदर्शन, अधिकारियों से की मुलाकात

    पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपितों के बारे में जानकारी कर रही है। ताकि, यह पता चल सके कि गैस सिलेंडर कहां से लाए गए और उनकी रिफिलिंग कहां की जानी थी।