Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खेतों में काम कर रही थी महिलाएं, अचानक पहुंच गए पुलिस अधिकारी और फिर...

    Updated: Mon, 06 Oct 2025 12:25 PM (IST)

    हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में पुलिस ने गोंडी सलाई के जंगल में काम कर रही महिलाओं को जागरूक किया। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी और हेल्पलाइन नंबर दिए गए। थानाध्यक्ष विजय गुप्ता ने महिलाओं को सशक्त बनाने की बात कही और आपातकालीन नंबरों के बारे में बताया ताकि किसी भी विषम परिस्थिति में तुरंत मदद मिल सके।

    Hero Image
    महिलाओं को खेतों से बुलाया, अधिकारों के बारे में समझाया

    जागरण संवाददाता, हापुड़। हापुड़ में थाना देहात क्षेत्र के गोंडी सलाई के जंगल में खेतों में काम कर रही महिलाओं को पुलिस टीम ने जागरूक किया। मिशन शक्ति अभियान के तहत उनकी सुरक्षा एवं हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    थानाध्यक्ष विजय गुप्ता ने इस अभियान से महिलाओं को मजबूत और सशक्त करना है। उन्होंने महिलाओं को और बालिकाओं को आपातकालीन स्थितियों के लिए 1090, 112 और 181 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी जा रही है।

    उन्होंने कहा कि किसी भी विषम परिस्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि सही जानकारी के साथ स्थानीय पुलिस को सूचना दें। जिस समय रहते मदद की जा सके।