बंद कमरे में गर्लफ्रेंड संग रंगरेलियां मना रहा था पति, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा तो...
सिंभावली में एक व्यक्ति को पत्नी ने दूसरी महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ा। इससे गुस्साए पति ने पत्नी और उसके भतीजे को सोशल मीडिया पर हत्या की धमकी दी। महि ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, सिंभावली। दिल्ली में एक बंद कमरे में दूसरी महिला के साथ रंगे हाथ पकड़े जाने पर पति भड़क गया। उसने सोशल मीडिया पर पत्नी और उसके स्वजन की हत्या करने की धमकी दी है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
12 साल पहले हुई थी शादी
सिभावली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उल्लेख किया है कि उसकी शादी अमरोहा के एक व्यक्ति से करीब 12 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पति के एक महिला से अवैध संबंध है। जिस कारण वह आए दिन घर में गाली-गलौज और मारपीट करता है।
इसकी जानकारी हुई, तो उसने पति को समझाया, लेकिन उसकी आदत में सुधार नहीं आ सका। 5 अक्टूबर को जानकारी के आधार पर महिला ने अपने भतीजे के साथ मिलकर दिल्ली के कमरे से उसे महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।
महिला समझा- बुझाकर उसे घर ले आई, लेकिन वह दोबारा महिला के पास पहुंच गया है। अब आरोपित ने सोशल मीडिया पर भतीजों का फोटो लगाकर दीपावली से पहले हत्या करने की धमकी दी है।
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपित पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- तीन पत्नी समेत मां की हत्या, बीमा क्लेम कर वसूले 39 करोड़ रुपये; खुलासे के बाद पुलिस महकमे समेत इलाके में सनसनी

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।