Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शराब फैक्ट्री के निकट तेंदूए के घूमने का वीडियो वायरल, दहशत में लोग; वन विभाग ने लगाया पिंजरा

    Updated: Tue, 01 Jul 2025 07:17 PM (IST)

    सिंभावली में शराब फैक्ट्री के पास नहर की पटरी पर तेंदुओं का झुंड दिखने से दहशत फैल गई। एक वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है। स्थानीय लोगों के अनुसार पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं जिससे क्षेत्र में भय का माहौल है। वन विभाग गश्त कर रहा है और लोगों को सावधान रहने की सलाह दी जा रही है।

    Hero Image
    शराब फैक्ट्री के निकट तेंदूए के घूमने की वीडियो प्रसारित, दहशत।

    संवाद सहयोगी, सिंभावली। सोमवार की रात इंटरनेट मीडिया पर शराब फैक्ट्री के निकट नहर पटरी पर तेंदूए घूमने की एक वीडियो प्रसारित हुई है। वीडियो प्रसारित करने वाले का दावा है कि नवादा नहर पटरी पर तेंदुए का एक पूरा झुंड घूम रहा था।उधर, विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया हुआ है। क्षेत्र में तेंदुआ होने की सूचना से क्षेत्र में भय का माहौल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिंभावली के भोवापुर गांव के शुभम ने बताया कि रात करीब नौ बजे अपने भाई मोहित और करन के साथ कार में सवार होकर मेरठ से कस्बे के लिए आ रहा था। इस दौरान नहर किनारे तेंदुए का झुंड दिखाई दिया, जिसे देख उनके होश उड़ गए। फिर भी हिम्मत कर उन्होंने एक वीडियो क्लिप बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी।

    आठ जून को भी एक वीडियो क्लिप प्रसारित हुई

    स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले आठ जून को भी एक वीडियो क्लिप प्रसारित हुई थी।क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। खेत से पशुओं के लिए चारा लाने के लिए किसान समूह बनाकर जा रहे हैं। वन दरोगा गौरव कुमार ने बताया कि एक वीडियो मिली है। कई हफ्ते से पिंजरा लगाया हुआ है। वही, नहर पटरी पर लगातार गश्त की जा रही है। फिर भी क्षेत्र के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।