Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हापुड़ में अंत्येष्टि स्थल विकास योजना को मिली मंजूरी, 49 लाख का बजट स्वीकृत

    Updated: Mon, 08 Dec 2025 04:53 PM (IST)

    पिलखुवा में अंत्येष्टि स्थल को आधुनिक बनाने के लिए सरकार ने 49 लाख रुपये की योजना मंजूर की है। अध्यक्ष विभु बंसल के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने त्वरित ...और पढ़ें

    Hero Image

    अंत्येष्टि स्थल को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए सरकार ने 49 लाख की योजना को मंजूरी दे दी।

    संवाद सहयोगी, पिलखुवा। नगर पालिका क्षेत्र के पुराने अंत्येष्टि स्थल को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए सरकार ने 49 लाख की योजना को मंजूरी दे दी है। यह प्रस्ताव अध्यक्ष विभु बंसल द्वारा शासन को भेजा गया था, जिस पर मुख्यमंत्री ने त्वरित स्वीकृति प्रदान की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि अन्त्येष्टि स्थल पर वर्षों से आवश्यक ढांचे का अभाव था। अंत्येष्टि स्थल का निर्माण सही ढंग से करने के लिए शहर के लोगों बराबर नगर पालिका से मांग कर रहे थे। नगर के लोगों की इस जरूरत को देखते हुए नगर पालिका ने एक प्रस्ताव तैयार किया जिसे नगर पालिका अध्यक्ष ने बोर्ड की सहमति से शासन को भेजा।

    बोर्ड बैठक में शहर की आवश्यकता समझते हुए प्रस्ताव को अत्यंत महत्त्वपूर्ण माना था। शासन से मंजूरी के बाद अब स्थल के सौन्दर्यीकरण, परिसर विस्तार, पथ निर्माण, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता ढांचे को मजबूत करने की पूरी तैयारी जल्द से जल्द शुरू कर दी जाएगी।

    नगर पालिका अध्यक्ष विभु बंसल ने मंजूरी पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि नगर के लिए यह बड़ी राहत है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय जनता की जरूरतों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है और आगामी दिनों में इसका प्रत्यक्ष लाभ नगर के लोगों को मिलेगा।

    नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया इस शासन से मंजूरी मिल चुकी है, नगर पालिका की एक टीम इस पर गंभीरता से कार्य कर रही है। जल्द ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।