Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरदोई में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली, पांच आरोपित गिरफ्तार

    Updated: Tue, 28 Oct 2025 02:20 PM (IST)

    हरदोई में कछौना पुलिस ने चोरी के एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी, कपिल, पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। उसके ऊपर 25 हजार का इनाम था और उस पर 15 मामले दर्ज हैं। आरोपियों के पास से नकदी और जेवर बरामद हुए हैं। गिरोह ने कई गांवों में चोरियां की थीं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल था।

    Hero Image

    पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली।

    संवाद सूत्र, कछौना। कछौना पुलिस ने चोरी के गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्य पहले गिरफ्तार किए। 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर फरार था। पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे घायलावस्था में सीएचसी में भर्ती कराया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कछौना क्षेत्र में लगातार चोरियां हो रहीं थीं। एसपी अशोक कुमार मीण ने टीम गठित कर राजफाश के निर्देश दिए थे। इसके बाद से टीम सक्रिय हुई। सोमवार को टीमों ने कछौना के नटपुरवा के निखिल उर्फ़ विक्रम, उन्नाव के मोती नगर के सूरज, बेनीगंज के कृष्णानगर के नीलू, अमित कुमार, रहीमाबाद के महेंद्र सोनी को गिरफ्तार किया।

    आरोपितों के पास आठ जोड़ी पायलें, करीब दो लाख की नकदी बरामद की। जबकि मुख्य आरोपित कपिल मौके से फरार हो गया। रात में तीर्थ पुर जाने वाले मार्ग पर कपिल के मौजूद होने की पुलिस को सूचना मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी की।

    पुलिस को देखकर आरोपित ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी फायर किया। आरोपित के दाहिने पैर में गोली लगने से गिर गया। पुलिस ने उसे घायलावस्था में पकड़ लिया।

    आरोपितों के पास से एक तमंचा ,कारतूस बरामद किया। कोतवाल प्रेम सागर सिंह ने बताया कि कपिल हिस्ट्रीशीटर है। गैंगस्टर समेत 15 मामले दर्ज हैं। 25 हजार का इनाम भी घोषित था।

    पांच माह में सात घरों में कर चुके थे चोरियां

    चोर गिरोह के आतंक से क्षेत्र के लोग भयभीत थे। 21 जुलाई की रात ग्राम नैरा में चोरी की थी। 22 जुलाई की रात कमालपुर गांव में एक घर से नकदी, जेवर चोरी किए। सात आगस्त की रात ज्ञानपुर और 25 अगस्त की रात ग्राम पहवा में दो घरों से चोरी की,आठ अक्टूबर को ग्राम पड़री में और पांच मई की रात तकिया पतसैनी में एक घर से नकदी जेवर चोरी कर फरार हुए थे।