मंदिर में रखा प्रसाद बना जानलेवा, एक महिला और कुत्ते की मौत से मची खलबली
हाथरस के एक मंदिर में रखा प्रसाद खाने से एक महिला की मौत हो गई और कई अन्य बीमार हो गए। 21 अक्टूबर की रात किसी ने मंदिर में प्रसाद रखा था, जिसे ग्रामीणों ने खा लिया। प्रसाद खाने के बाद लोगों को उल्टी-दस्त होने लगी। बाद में, ग्रामीणों ने उसी प्रसाद को एक कुत्ते को खिलाया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। बीमार लोगों में से छह को आगरा भेजा गया है।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
जागरण संवाददाता, हाथरस। देवी मंदिर पर रखा प्रसाद लोगों के लिए जानलेवा बन गया। 21 अक्टूबर की रात को कोई व्यक्ति मंदिर में प्रसाद रख गया था। इसे गांव के लोगों ने प्रसाद समझकर खा लिया। इसके अगले दिन लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी। एक निजी चिकित्सक से दवा ले ली।
22 अक्टूबर की रात फिर से कोई मिठाई का डिब्बा मंदिर में रख गया। 23 की सुबह ग्रामीणों ने फिर से प्रसाद देखा तो उन्हें शक हुआ। ग्रामीणों ने पहले प्रसाद एक कुत्ते को खिलाया। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।
यह देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। पहले प्रसाद खा चुके लेागों की तबीयत बिगड़ने लगी। 18 लोग प्रसाद खाकर बीमार हुए थे। इनमें से एक महिला की शनिवार की सुबह मृत्यु हो गई। अन्य की हालत चिंताजनक बनी हुई है। छह लोगों को उपचार के लिए आगरा भेजा गया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।