हाथरस में दिल्ली पुलिस पर हमला, कई लोगों ने टीम से हाथापाई कर भगाेड़े को छुड़ाया
दिल्ली पुलिस हाथरस के चंदपा क्षेत्र में एक भगोड़े को पकड़ने गई थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और भगोड़े को छुड़ा लिया, जिससे पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। करन सिंह ने शाहिद, सद्दाम समेत कई लोगों पर भगोड़े को छुड़ाने का आरोप लगाया है।

सांकेतिक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, हाथरस। दिल्ली पुलिस की टीम ने हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र में एक भगोड़े को पकड़ने गई थी, लेकिन स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम के साथ मारपीट की और भगोड़े को छुड़ा लिया। घटना में दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल और अन्य लोगों को चोटें आई हैं।
भगोड़े को पकड़ने गई दिल्ली पुलिस के साथ हाथरस में मारपीट
दिल्ली पुलिस की टीम कैपिटल ट्रस्ट लिमिटेड के कर्मचारी करन सिंह के साथ चंदपा थाना क्षेत्र के चंद्रगढी गांव में एक भगोड़े इस्लाम को पकड़ने गई थी। इस्लाम को साकेत कोर्ट दिल्ली ने भगोड़ा घोषित कर रखा है। पुलिस टीम ने इस्लाम को पकड़ लिया था, लेकिन स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम के साथ मारपीट की और इस्लाम को छुड़ा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही 112 नंबर की पुलिस और चंदपा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
चंदपा थाना में दी तहरीर
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। करन सिंह ने चंदपा थाना में तहरीर दी है, जिसमें शाहिद, सददाम, पंकज शर्मा, मोनु चौधरी, आसिफ और आस मौहम्मद के खिलाफ मारपीट और भगोड़े को छुड़ाने का आरोप लगाया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।