हाथरस में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू कार पेड़ से टकराई, एक की मृत्यु और चार घायल
हाथरस के सादाबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मृत्यु हो गई और चार घायल हो गए। अलीगढ़ से आगरा जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मृतक अलीगढ़ का निवासी था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
जागरण संवाददाता, हाथरस। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। साहिल, अन्नू, हिमांशु, राजा और आकाश पांच युवक अलीगढ़ से आगरा घूमने गए थे, जब वे आगरा रोड पर सादाबाद से पहले पहुंचे, तो उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई।
कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, एक की मृत्यु, चार घायल
इस दुर्घटना में अलीगढ़ के बन्ना देवी थाना क्षेत्र की नई बस्ती निवासी साहिल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायल युवकों को हाथरस से अलीगढ़ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।