Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जमीन पर कब्जा करने के लिए चला दिया बुलडोजर, पेड़ काटने से रोका तो की ये गंदी हरकत

    Updated: Wed, 15 Oct 2025 05:15 PM (IST)

    दबंगों ने जमीन पर कब्जा करने के लिए बुलडोजर चलाया और पेड़ काटने से रोकने पर बदसलूकी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का किया गया। पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, उरई। शहर के एक मुहल्ला निवासी व्यक्ति ने डीएम को बताया कि उसकी जमीन पर कुछ लोग कब्जा करने के इरादे से बुलडोजर लेकर आए और पेड़ों को काट दिया। उसने विरोध किया तो गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुहल्ला आजाद नगर निवासी अतहर अंसारी ने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी 486 कृषि भूमि आराजी नंबर नया पटेल नगर करसान रोड पर है। जिसमें उसका कमरा बना है और टीन शेड है। दो दिन पहले उक्त भूमि पर उमाशंकर सोनी, डाक्टर गोपाल कृष्ण सोनी अपने एक सैकड़ा साथियों के साथ आए और जमीन पर कब्जा करने की नियत से बुलडोजर चलाकर पेड़ तोड़ दिए।

    जब उसने विरोध किया तो उसको जान से मारने की धमकी दी। जबकि उनकी आराजी संख्या 485 है और वह 486 पर मुख्य सड़क किनारे कब्जा करना चाहते हैं। पीड़ित ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में डाक्टर गोपाल कृष्ण सोनी ने कहा कि वह इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सकते।