उरई में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में भीषण हादसा, चित्रकूट से गाजियाबाद जा रहे दो फुफेरे भाइयों को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर उरई के पास एक भीषण सड़क हादसे में दो फुफेरे भाइयों की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे डिवाइडर स ...और पढ़ें
-1776935902717_m.webp)
नितिन (बाएं), पुष्पराज की फाइल फोटो- स्रोत- स्वजन
जागरण संवाददाता, उरई। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब किलो मीटर संख्या 174.6 गांव कैथेरी के पास बाइक सवार दोनों फुफेरे भाइयों को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इनकी बाइक डिवाइडर से टकराई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पेट्रोलिंग टीम दोनों को एंबुलेंस से उरई मेडिकल कालेज लेकर आई, यहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों युवक बाइक से गाजियाबाद से चित्रकूट जा रहे थे। दोनों युवकों के सिर और बाईं ओर शरीर पर गंभीर चोट है। दोनों के बाएं पैर में भी चोट है।
जनपद चित्रकूट के थाना कर्वी ग्राम लौड़िया खुर्द निवासी 19 वर्षीय पुष्पराज गाजियाबाद में अपनी बहन माधुरी के यहां रह कर इंटर की पढ़ाई कर रहा था। उसका फुफेरा भाई जनपद कौशांबी थाना भरवारी ग्राम पांडेयमऊ के 19 वर्षीय नितिन पांडेय भी रह रहा था। पुष्पराज के पिता अर्जुन प्रसाद मिश्रा नितिन के रिश्ते में फूफा हैं। अर्जुन प्रसाद ने बताया कि उनका पुत्र बुधवार की रात फुफेरे भाई के साथ बाइक से चित्रकूट अपने घर आने के लिए निकला था।
उन्हें गुरुवार को सूचना मिली कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास दुर्घटना में उसकी मौत हो गई है। बताया कि बाइक पुष्पराज चला रहा था। दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे यह दोनों एक्सप्रेसवे के 174.6 किलो मीटर संख्या गांव कैथेरी के पास पहुंचे थे कि पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, इससे दोनों किनारे बने डिवाइडर से टकरा गए और उनकी बाइक उछल कर करीब दस मीटर दूर जा गिरी।
एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम दोनों युवकों को लेकर मेडिकल कालेज उरई पहुंची, यहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। सदर कोतवाली निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि एक्सप्रेसवे पेट्रोलिंग टीम से सूचना मिली थी। पुलिस मेडिकल कालेज पहुंची और युवकों के पास से मिले आधार कार्ड से शिनाख्त करके स्वजन को सूचना दी गई।
घटना से पुष्पराज के तीन भाई हैं, रोहित, उदय और आलोक, मां मंजुला बेहाल हैं। नितिन के परिवार में पिता लल्लूराम पांडेय, मां रन्नो देवी, व चार बहनों में अंकिता, पुष्पा, ज्योति व पूजा हैं। एक्सप्रेसवे सहायक सुरक्षा अधिकारी राधेश्याम त्रिपाठी ने बताया कि घटना गुरुवार सुबह की है। किसी अज्ञात वाहन के टक्कर मारने के बाद बाइक डिवाइडर से भिड़ गई थी। उरई सदर कोतवाली निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि स्वजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।