जालौन में भाजपा नेता ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने नहीं की सुनवाई तो कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
जालौन के माधौगढ़ में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, घटना 18 नवंबर को हुई जब वह श ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, जागरण माधौगढ़ (जालौन)। जालौन में एक घिनौनी वारदाता को अंजाम दिया गया। महिला से दुष्कर्म किया गया। जब इसकी शिकायत पुलिस थाने पहुंची तो वहां उसकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया तो वहां के आदेश के बाद केस दर्ज किया गया।
18 नवंबर को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला शौच के लिए खेत पर गई थी। इसी दौरान वहां पहले से घात लगाए बैठे भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ने महिला को पकड़ लिया। वह उसे बाजरा के खेत में घसीट ले गए थे जहां उसके साथ दुष्कर्म करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई थी। न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म, एससी-एसटी व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज लिया है। सीओ अम्बुज यादव इसकी विवेचना कर रहे हैं।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 18 नवंबर को 40 वर्षीय महिला शौचक्रिया के लिए दोपहर में खेतों की तरफ जा रही थी। इसी दौरान खेत पर पहले से घात लगाए बैठे भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बंधन द्विवेदी ने महिला को बुरी नियत से पकड़ लिया। वह महिला को बाजरा के खेत में घसीट ले गए और जान से मारने दी धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया और मारपीट भी की थी। जब महिला घर पहुंची तो उसने पूरी बात पति को बताई।
महिला पति के साथ कोतवाली पहुंची थी लेकिन महिला की सुनवाई नहीं हुई थी और कार्रवाई भी नहीं की गई थी। फिर महिला ने न्यायालय में वाद दायर किया तो न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दुष्कर्म, एससी-एसटी व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली प्रभारी बिकेश बाबू का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है जांच कर आगे की कार्रवाई की गई है। इसके पहले कोतवाली में सिर्फ मारपीट की सूचना दी गई थी। सीओ अम्बुज यादव ने बताया कि पूरे मामले की विवेचना की जा रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।