UP Board Result 2026 : किसान के बेटे ने हाईस्कूल में किया जिला टॉप, आदर्श ने मोबाइल से दूरी बना लिखी सफलता की स्क्रिप्ट
UP Board Result 2026 Topper success story: किसान के बेटे आदर्श गुर्जर ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 94.83% अंक प्राप्त कर जालौन जिले में टॉप किया ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, उरई। खेती किसानी करके बेटे आदर्श को एक बड़ा अफसर बनाने का जो सपना पिता ध्रुव सिंह गुर्जर ने देखा है वह अब सच होता दिख रहा है। उनके बेटे ने हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में जनपद में 94.83 प्रतिशत अंक पाकर मां-पिता को खुश कर दिया।
आदर्श का सपना है कि वह आइएएस बन कर देश की सेवा करें। खेती किसानी में आने वाली समस्याओं को वह भलीभांति जानते हैं, उन्हें वह दूर करेंगे। पढ़ाई को लेकर वह उत्साहित रहते हैं। मोबाइल और इंटरनेट मीडिया का उतना ही साथ रहता है जितने देर पढ़ाई के लिए जरूरत होती है।
महेवा ब्लाक में स्थित श्री बजरंग इंटर कालेज टड़वा में पढ़ने वाले आदर्श को हाईस्कूल में 600 में 569 अंक प्राप्त हुए हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है। वह कहते हैं कि पिता की मेहनत वह देखते हैं। कई बार स्कूल और पढ़ाई से जब फुर्सत मिलती है तो वह खेती में पिता का सहयोग करते हैं। वह टीवी देखना पसंद नहीं करते हैं। खेलकूद में क्रिकेट खेलना अच्छा लगता है।
कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?
छात्र अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकते हैं:
upmsp.edu.in
upresults.nic.in
स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
- रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट results.upmsp.edu.in पर जाएं।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
नोट: रिजल्ट चेक करने के लिए अपना रोल नंबर और सुरक्षा कोड (Captcha) तैयार रखें। भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट धीमी होने पर धैर्य बनाए रखें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।