'मैं उनकी छोटी बहन...', जौनपुर की गायिका का शेफाली वर्मा को लेकर चौंकाने वाला बयान
जौनपुर की एक गायिका ने क्रिकेटर शेफाली वर्मा को अपनी छोटी बहन बताया है। इस दावे ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। गायिका के इस बयान पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, जिससे यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।
-1762262275282-1762611779227.webp)
भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी शेफाली को पसंद है विदुषी का गायन।
जागरण संवाददाता, जलालपुर (जौनपुर)। क्षेत्र के त्रिलोचन बाजार निवासी गायिका विदुषी वर्मा का गायन
भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी शेफाली वर्मा को बहुत पसंद है। दोनों के पिता की एक कार्यक्रम में मुलाकात के बाद परिवार में नजदीकी बढ़ी। भारतीय टीम के विश्व विजेता बनने पर विदुषी ने शेफाली को बधाई दी है।
विदुषी ने बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम की विश्व कप विजेता टीम की अहम सदस्य व उद्धघाटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा को उनका गायन बहुत पसंद है, वह मुझे अच्छे गायन के लिए हमेशा प्रेरणा देती रहती हैं।
वह मुझे छोटी बहन की तरह स्नेह और प्रेम करती हैं। विदुषी ने बताया कि शेफाली दीदी जितनी आक्रामक है निजी जीवन में बहुत ही सहज, सरल और शालीन है।
विश्व कप से पहले वह वाराणसी में बाबा विश्वनाथ जी, काल भैरव व संकट मोचन का दर्शन-पूजन करने आईं थी। मैंने भी उनके साथ-साथ दर्शन पूजन किया था।
विदुषी ने बताया कि एक कार्यक्रम के दौरान उनके पिता विनय वर्मा की शेफाली के पिता संजीव वर्मा से मुलाकात हुई थी। इसके बाद शेफाली वर्मा से भी अच्छी जान-पहचान हो गई। विदुषी ने उन्हें विश्व कप विजेता बनने की अग्रिम बधाई भी दी थी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।