Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शादी के बाद महिला से दहेज में पांच लाख की मांग, ना देने पर पीटकर घर से निकाला

    Updated: Sat, 11 Oct 2025 06:47 PM (IST)

    एक विवाहित महिला से शादी के बाद दहेज में पांच लाख रुपये की मांग की गई। जब वह पैसे देने में विफल रही, तो उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है और न्याय की मांग की है।

    Hero Image

    संवाद सहयोगी, तिर्वा। शादी के बाद ससुराल वाले दहेज में पांच लाख की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने मारपीट की और घर से निकाल दिया। मायके पक्ष ने सुलह के प्रयास किए, लेकिन ससुराल वाले नहीं माने। इससे पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


    कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जसपुरापुर निवासी सुमन देवी पत्नी संजय कुमार ने बताया कि 16 दिसंबर 2018 को विशुनगढ़ के नगला दुर्ग गांव में शादी हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले दहेज में पांच लाख की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे थे।

    पूर्व में कई बार मायके वालों ने पंचायत की, लेकिन ससुराल वाले अपनी जिद पर अड़े रहे। 25 सितंबर 2025 को ससुराल वालों ने मारपीट की और घर से निकाल दिया। इसके बाद भी मायके पक्ष से सुलह करने के लिए प्रयास किए गए। ससुराल वालों ने पांच लाख रुपये देने के बाद ही ससुराल में रहने के लिए जगह देने की बात कही।

    इससे परेशान होकर पीड़िता ने पति संजय कुमार, ससुर रूपलाल, रामादेवी सास, कमलेश जेठ, मनोज जेठ व सोनी देवी जेठानी पर मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकता से रिश्ते जोड़ने का प्रयास होगा। मामला नहीं निपटा तो कार्रवाई की जाएगी।