Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कन्नौज में हिंदू किशोरी को प्रेमजाल में फंसाने वाला मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, कई लड़कियों को इसी तरह फंसाया

    Updated: Tue, 28 Oct 2025 03:27 PM (IST)

    कानपुर में, एक हिंदू किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर बुर्का पहनाने और तस्वीरें वायरल करने के आरोप में इमरान नामक एक व्यक्ति को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी ने कई अन्य लड़कियों को भी इसी तरह फंसाया था। पुलिस ने उस पर छेड़छाड़, आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। किशोरी को बरामद कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, कानपुर। हिंदू किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर बुर्का पहनाकर खुद के साथ फोटो खींच इंटरनेट मीडिया में प्रचलित करने में आरोपित इमरान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार। उसके एक पैर में गोली लगी। तालग्राम सीएचसी से मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपित ने कई लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाया था। उनकी फोटो वायरल कर देता था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    15 दिन से लापता हिंदू किशोरी की बुर्का में फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित किया था। आरोपित मुस्लिम युवक के विरुद्ध छेड़छाड़, आइटी एक्ट व पाक्सो अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। फोटो वायरल होने के 26 अक्टूबर को बाद किशोरी को बरामद किया गया। अब बयान दर्ज कराने के लिए उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

    ये था पूरा मामला


    कन्नौज के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी इंटर की छात्रा करीब 15 दिन पहले लापता थी। स्वजन ने एक मुस्लिम समुदाय के युवक पर किशोरी को बहला कर ले जाने का आरोप लगाया था। किशोरी की तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित हुई। इसमें वह बुर्का पहने आरोपित के साथ नजर आ रही थी। तस्वीर पर हैप्पी वेडिंग एनिवर्सरी लिखा होने से ग्रामीणों में आक्रोश था। इसके बाद किशोरी को बरामद कर लिया गया। आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगा दी गई थीं।

    ये मामले सामने आए


    आरोपित पहले भी कई लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर धोखाधड़ी कर चुका है। बदनामी के डर से लड़कियों के स्वजन ने पुलिस से कभी शिकायत नहीं की। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपित पहले भी कई लड़कियों को प्रेमजाल में फंसा चुका है। वह इंटरनेट मीडिया के जरिये युवतियों से संपर्क करता है। फिर उन्हें झांसे में लेकर उनके साथ तस्वीरें खिंचवाकर प्रचलित कर देता था। 15 दिन से लापता किशोरी की फोटो प्रचलित होने के बाद आरोपित के विरुद्ध छेड़छाड़, पाक्सो व आइटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपित की इंटरनेट मीडिया प्रोफाइल से कई अन्य किशोरियों के संपर्क में होने की आशंका है। पुलिस अब उसकी मोबाइल काल डिटेल्स व चैट हिस्ट्री खंगाल रही है।