कन्नौज में ठंड से गई जान, बस स्टेशन गेट के पास लेटी महिला की सर्दी लगने से मौत
कन्नौज में बस स्टेशन के रैन बसेरा के पास लेटी एक महिला की ठंड लगने से मौत हो गई। भीषण सर्दी के कारण महिला की जान चली गई। प्रशासन ने रैन बसेरों में सुव ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, कन्नौज। बस स्टेशन परिसर पर रैन बसेरा के पास लेटी महिला सर्दी लगने से दम तोड़ दिया। महिला के शरीर में हलचल न होने पर जब दुकानदारों ने पास जाकर देखा, तो महिला मृत थी। पुलिस ने के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बीते करीब एक माह से बस स्टेशन सरायमीरा के आसपास मानसिक मंदित करीब 65 वर्षीय महिला भटकती थी। रात होने पर वह अक्सर छाया देखकर वह बिस्तर लगाकर सो जाती थी। शनिवार की रात बस स्टेशन के मुख्य गेट के पास खुले में बिस्तर डालकर वह सो गई। इस दौरान सर्दी लगने से महिला की मौत हो गई।
रविवार दोपहर करीब दो बजे बस स्टेशन परिसर में महिला का शव देखकर दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला सवारियों से मांग कर खाना-पीना करती थी। नाम-पता की जानकारी नहीं हो सकी है। शव को अज्ञात अवस्था में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
वहीं नगर पालिका ईओ श्यामेंद्र मोहन चौधरी का कहना है कि रैन बसेरा में सुविधाएं है। केयर टेकर से पूछने पर बताया कि महिला रैन बसेरा में ठहरने के लिए नहीं पहुंची थी। वहीं सीएमओ डा. स्वदेश गुप्ता ने बताया कि महिला की सर्दी लगने से मौत की जानकारी नहीं हुई है। पोस्टमार्टम कराने पर महिला की मौत के कारणों का पता चलेगा।
इधर, घायल किसान की इलाज के दौरान मौत
अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल किसान की कानपुर में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही स्वजन में चीख-पुकार मच गई। सदर कोतवाली क्षेत्र के 55 वर्षीय मियागंज निवासी राम निवास शनिवार की शाम करीब चार बजे खेत से घर जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन गांव में ही कन्नौज-हरदोई रोड पर टक्कर मार दी। इससे राम निवास गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर कानपुर हैलट रेफर कर दिया। रविवार दोपहर को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत होने से स्वजन में चीख पुकार मच गई। स्वजन ने बताया कि राम निवासी एक बेटा रोहित और एक बेटी पूजा है। दोनों की शादी हो गई है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।