Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली से सीवान जा रही बस आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी, मासूम समेत तीन की मौत, 25 यात्री घायल

    Updated: Tue, 18 Nov 2025 07:23 AM (IST)

    कानपुर के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से सीवान जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। दुर्घटना बिल्हौर तहसील के पास हुई, जब बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, कानपुर। आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अरौल कट (तहसील बिल्हौर) के पास मंगलवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली से बिहार के सीवान जा रही एक प्राइवेट बस सुबह करीब 3:20 बजे अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में बिहार, यूपी, दिल्ली और हरियाणा के लोग शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एसडीएम बिल्हौर ने मृतकों की पुष्टि की
    एसडीएम बिल्हौर संजीव कुमार दीक्षित ने बताया कि हादसे में अनुराग (5 वर्ष) पुत्र अजय, निवासी सिवान, बिहार की मृत्यु हुई है। मृतक बच्चे की मां गुड्डी देवी का पैर कट गया है, हालत गंभीर। पति अजय और दो बेटियां भी मामूली रूप से घायल हैं। इसके साथ ही इस हादसे में नसीम आलम (30 वर्ष), निवासी ईस्ट चंपारण, बिहार और शशि गिरी (26 वर्ष), निवासी मीरपुर, सिवान, बिहार की मृत्यु हो चुकी है।

    हादसे के बाद मचा हाहाकार

    बस पलटने के साथ ही भीतर जोरदार चीख-पुकार मच गई। कई यात्री सीटों और शीशे के टुकड़ों के बीच फंस गए। सूचना मिलते ही थाना बिल्हौर पुलिस, यूपीडा पेट्रोलिंग टीम और तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा। रेस्क्यू टीमों ने कटिंग मशीन से बस की खिड़कियां खोलकर फंसे लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से सभी को हैलट अस्पताल भेजा गया।
    डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायल गंभीर हैं, जिनका इलाज जारी है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।

    WhatsApp Image 2025-11-18 at 6.53.01 AM

    चार राज्यों के यात्री हुए घायल
    इस दुर्घटना में सबसे ज्यादा घायल बिहार से 15, यूपी से 4, दिल्ली से 3 और हरियाणा से 1 यात्री घायल हुए हैं।

    बिहार के 15 घायल यात्री

    • पवन कुमार पुत्र कमलेश दुबे, ग्राम कौसर, सिवान
    • सत्येंद्र कुमार पुत्र मुनीब कुमार, ग्राम भूतिया, सिवान
    • सपना दुबे पत्नी संदीप दुबे, रामपुर दाउद, गोपालगंज
    • गुड्डी पत्नी अजय, सरवरसा तरिहानी, शिवगढ़
    • पवन कुमार पुत्र शालिग्राम, लौभरा, सिवान
    • अंकुश पुत्र वीरेंद्र चौधरी, पनौली विटोरी, दरभंगा
    • प्रेम प्रकाश पुत्र कृष्ण मोहन, श्याम चक, छपरा
    • छाया कुशवाहा पत्नी संदीप कुमार, सासामुसा, गोपालगंज
    • संप्रति पुत्री संदीप कुमार, सासामुसा, गोपालगंज
    • लाक्षिका पुत्री संदीप कुमार, सासामुसा, गोपालगंज
    • संदीप कुमार पुत्र मदऊ प्रसाद, सासामुसा, गोपालगंज
    • साहिल पुत्र इम्तियाज आलम, सैदपुरा, सिवान
    • रंजनी कुमारी पत्नी अरुण कुमार, साखी खास, गोपालगंज
    • अजय पुत्र शिव सिंह, बल्धी, सिवान
    • गुड्डू बैठा पुत्र अदूथ बैठा, सीतामढ़ी, बिहार भी घायल।

    उत्तर प्रदेश के 4 घायल

    • दयाशंकर पुत्र शिवराज, हरदिया पुरा पराए, अयोध्या
    • रणधीर सिंह पुत्र राम किशन, विरार, सहजनवा, गोरखपुर
    • अभिषेक पुत्र वीरपाल, नया गांव, बुलंदशहर
    • अजय कुमार पुत्र विजय कुमार, पुराना डाकखाना, बस्ती

    WhatsApp Image 2025-11-18 at 6.51.31 AM

    दिल्ली के 3 घायल

    • शिवेंद्र सिंह पुत्र घ्यान प्रकाश, एकता बिहार एक्सटेंशन, बदरपुर
    • अरविंद यादव पुत्र लालचंद यादव, विजय विहार, रोहिणी
    • लालचंद यादव पुत्र रामपथ, विजय विहार, रोहिणी

    हरियाणा का 1 घायल
    अमित शर्मा पुत्र हरेंद्र शर्मा, श्याम कालोनी, सेहतपुर, फरीदाबाद

    जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर प्रशासनिक और पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और रात में धुंध को हादसे का संभावित कारण बताया गया है। दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन से हटाकर एक्सप्रेसवे पर यातायात बहाल किया गया है। घायलों का इलाज किया जा रहा है।