Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आसमान छू रहे सोने-चांदी के दाम, फिर भी सर्राफा बाजार में खूब हो रही खरीदारी

    Updated: Wed, 08 Oct 2025 06:06 PM (IST)

    औरैया में सोने-चांदी के दाम बढ़ने के बावजूद बाजारों में रौनक है। महिलाएं करवाचौथ के लिए जेवरात और चांदी के करवा खरीद रही हैं। पायलें बिछुआ और लॉकेट की मांग अधिक है। पिछले चार दिनों में सोने और चांदी के दामों में काफी वृद्धि हुई है लेकिन लोग त्योहारों और शादियों के लिए खरीदारी कर रहे हैं।

    Hero Image
    आसमान छू रहे सोने-चांदी के भाव, फिर भी खूब खरीदारी कर रहे लोग। जागरण

    जागरण संवाददाता,औरैया। पिछले कुछ समय से सोने चांदी के भाव आसमान छू रहे हैं। प्रतिदिन भाव में करीब एक हजार रुपये की बढ़ोत्तरी हो जाती है। बावजूद इसके सोने-चांदी की ज्वैलरी के प्रति लोगों का आकर्षण बना हुआ है। लोग सोने-चांदी की जेवरात और करवा आदि की खूब खरीदारी कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिलाएं हाथों के कंगन, नथुनी, बिछुआ व पायलें पसंद कर रही हैं। जिसके चलते सर्राफा बाजारों में चमक बरकरार है। हालांकि महंगाई के चलते लोग हल्की ज्वैलरी अधिक पसंद कर रहे हैं। चार दिन में सोने के भाव करीब 5800 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के करीब 5500 रुपये प्रति किलो बढ़ गए हैं।

    महिलाओं में मची होड़

    महिलाओं में करवाचौथ की खरीदारी को लेकर होड़ लगी हुई है। नव विवाहिताओं में त्योहार को लेकर खासा उत्साह है। वह सजने संवरने में कोई कसर छोड़ना नही चाह रही हैं। जिससे चलते महंगाई के बावजूद सोने चांदी के जेवरातों की खूब बिक्री हो रही है। महिलाओं में जेवरातों के प्रति आकर्षण हमेशा से बना हुआ है। 16 श्रृंगार में चांदी की पायलें भी शामिल है।

    इसलिए सबसे अधिक पायलों की बिक्री हो रही है। दुकानदारों ने महिलाओं को आकर्षित करने के लिए विभिन्न डिजाइनों में पायलें तैयार कराई हैं। सराफा व्यापारी मनोज दीक्षित ने बताया कि इस समय दुल्हन पायलें, डोली पायलें, एंटिक पायलें, झुमकी पायलें, घुंघरू पायलें व मोर पायलें ट्रेंड में हैं। नग जड़ी पायलें भी खूब बिक रही हैं।

    खूब बिक रही फैंसी बिछिया

    इसके अलावा फैंसी बिछिया भी खूब बिक रहे हैं। चांदी के डिजाइनर करवा भी महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। 40 ग्राम से लेकर 150 ग्राम वजन के करवा दुकान पर उपलब्ध हैं। जिनकी कीमत छह हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक है। सराफा व्यापारी विशाल वर्मा ने बताया कि बाजारों में सभी वर्गों की मांग को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग रेंज के आभूषण और डिजाइन उपलब्ध हैं।

    इसमें आकर्षक बिछुवा, पायल व लोकेट महिलाओं को खूब लुभा रहे हैं। बताया कि अगले दो दिनों में सराफा बाजार की रौनक और बढ़ेगी। बताया कि कुछ लोग अपनी पत्नियों को उपहार देने के लिए मंगलसूत्र व हार की खरीद रहे हैं। सोने की चूडियां की भी काफी मांग है।

    लगातार बढ़ रहे भाव से आई रौनक

    सराफा व्यापारी लालू वर्मा के अनुसार के सोने-चांदी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। जिससे चलते लोगों का ऐसा मानना है। कि आने वाले समय में सोने-चांदी पर और अधिक मंहगाई हो जाएगी। जिसके चलते लोग त्योहार पर दिल खोलकर खरीदारी कर रहे हैं। कोई करवाचौथ पर अपनी पत्नी को गिफ्ट देने के लिए जेवरात बनवा रहा है। तो कोई शादी विवाह के लिए जेवर खरीद रहा है। खरीदारी बढ़ने से सराफा बाजार में रौनक नजर आ रही है।

    आठ अक्टूबर

    सोना-126800 रुपये प्रति दस ग्राम

    चांदी-155500 रुपये प्रति किलो

    सात अक्टूबर

    सोना-123500 रुपये प्रति दस ग्राम

    चांदी-153000 रुपये प्रति किलो

    छह अक्टूबर

    सोना-122000 रुपये प्रति दस ग्राम

    चांदी-151000 रुपये प्रति किलो

    पांच अक्टूबर

    सोना-121000 रुपये प्रति दस ग्राम

    चांदी-150000 रुपये प्रति किलो

    भाव-सराफा बाजार के दुकानदार के अनुसार

    महंगाई होने के चलते महिलाएं कम वजन के आभूषण ज्यादा पसंद कर रही हैं। नई डिजाइनों के आभूषण की अधिक बिक्री हो रही है। वहीं उपहार देने के लिए कम दाम की सोने की अंगूठिया, नथुनी व कान के बाले भी लोग खरीद रहे हैं। - मनोज दीक्षित - सराफा व्यापारी

    त्योहार व सहालग को देखते हुए सोने-चांदी के जेवरात खूब बिक रहे हैं। पायलें, बिछ़ुआ व चांदी के करवा की अधिक डिमांड है। सोने चांदी की मूर्तियां व दीपक भी लोग खरीद रहे हैं। धनतेरस तक बाजार गुलजार रहेंगे। -सागर वर्मा, सराफा व्यापारी

    यह भी पढ़ें- कानपुर: वर्दी में दारोगा ने पी शराब, होटल का वीडियो वायरल होने के बाद SP ने लिया ये बड़ा एक्शन