Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बोले- चुनाव आयोग बना भाजपा का फ्रंटल संगठन, ट्रंप कर रहे अपमान

    By shiva awasthi Edited By: Anurag Shukla1
    Updated: Wed, 20 Aug 2025 08:43 PM (IST)

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने चुनाव आयोग पर भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को इंदिरा गांधी से देश चलाना सीखना चाहिए। राय ने काशी चुनाव में धांधली का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इसका जवाब देंगे। उन्होंने कानपुर में इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया और 2027 के चुनावों में बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई।

    Hero Image
    पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण के बाद संबोधित करते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। जागरण

    जागरण संवाददाता, कानपुरकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के फ्रंटल संगठन जैसे काम कर रहा है। चुनाव आयुक्त भाजपा प्रवक्ता बन गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को स्वर्गीय इंदिरा गांधी से सम्मान व शौर्य के साथ देश चलाना सीखना चाहिए। अब तो ट्रंप देश का अपमान कर रहे हैं पर प्रधानमंत्री चुप हैं, क्योंकि वह वोट चोरी में व्यस्त हैं। इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री रहते जब अमेरिका ने भारत को धमकाया था तब उन्होंने मुंहतोड़ जवाब दिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा, काशी में लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी सात चक्र तक पीछे रहे व अचानक चुनाव आयोग ने चक्रवार ब्योरा देना रोक कर सीधे परिणाम घोषित कर बताया कि मोदी चुनाव जीत गए, जबकि कांग्रेस गठबंधन जीता था। अब कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सजग है। पूरी ताकत से इस छल का जवाब देगा।

    यह भी पढ़ें- Kanpur News: डंपर ने मोपेड सवार किशोर और उसकी भांजी को कुचला, टायरों में फंसे शव 20 मीटर तक रगड़े

    बिरहाना रोड में अराजकतत्वों के द्वारा तोड़ी गई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा को फिर से स्थापित करने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उसका अनावरण प्रदेश अध्यक्ष ने किया। उन्होंने कहा कि कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में कांग्रेस संगठन की ताकत बढ़ी है। जनता भाजपा का सच जान चुकी है। परिणाम 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखेगा।

    यह भी पढ़ें- कानपुर महिला की बहादुरी...स्कूटी सवार चेन स्नेचर को दौड़ाया, टीशर्ट पकड़ गिराया, फिर कर दी धुनाई

    महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि 1984 में प्रतिमा स्थापित की गई थी। तब व अब 41 साल बाद फिर से स्थापना में मुख्य भूमिका कांग्रेस नेता अरुण मिश्रा ने निभाई। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्रा ने कहा कि कांग्रेसियों के संघर्ष से ही प्रतिमा फिर स्थापित हुई। ग्रामीण जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि संघर्ष से ही राह मिलेगी।

    संचालन पूर्व अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री व संयोजन अरुण मिश्रा गुड्डू, बिरहाना रोड नवयुवक संघ व मूर्ति पुनर्निर्माण संघर्ष समिति ने किया। शंकरदत्त मिश्रा, नरेशचंद्र त्रिपाठी, विश्वनाथ जायसवाल, निजामुद्दीन खान, आनंद मेहरोत्रा, कृपेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी, संजीव दरियाबादी, अवनीश सलूजा उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें- Flood Alert: कानपुर सहित उन्नाव और शुक्लागंज में बाढ़, गांवों में गंगा का पानी घुसा, नावों से बचाव कार्य जारी

    comedy show banner