IndiGo Crisis: कानपुर से दिल्ली की फ्लाइट रही निरस्त, बेंगलुरु और मुंबई के लिए भरी उड़ान
IndiGo Crisis: कानपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो की दिल्ली की उड़ान शनिवार को भी निरस्त रही। जबकि मुंबई और हैदराबाद के लिए फ्लाइट ने उड़ान भरी। कंपनी ने यात्र ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, कानपुर। न्यू एयरपोर्ट में शुक्रवार को इंडिगों की दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद की फ्लाइट निरस्त होने के बाद वहां पहुंचे यात्रियों ने हंगामा काटा था। आरोप था कि उन्हें मैसेज, मेल या फोन से फ्लाइट निरस्त होने की जानकारी नहीं दी गई। लिहाज इस फजीहत के बाद कंपनी ने यात्रियों को पहले ही संपर्क कर शनिवार को हंगामे को बचा लिया। दिल्ली की फ्लाइट नहीं पहुंची। इस फ्लाइट से शहर से 140 यात्रियों को दिल्ली जाना था। वहीं, शुक्रवार को फ्लाइट निरस्त होने से परेशान लोग अपने टिकट के शेड्यूल बदलवाने के लिए पहुंचते रहे।
न्यू चकेरी एयरपोर्ट में शुक्रवार को इंडिगों की दिल्ली , मुंबई और हैदराबाद की फ्लाइट निरस्त हो गई थीं, वहीं मामले में विमान कंपनी द्वारा यात्रियों को फ्लाइट निरस्त होने की सूचना भी नहीं दी गई थी। वहीं, कंपनी द्वारा किसी भी यात्री को संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा था। इसपर कंपनी कर्मचारियों ने हंगामा कर रहे यात्रियों पर दबाव बनाने के लिए सीआईएसएफ के जवान को बुलाया था। जिसपर लोगों का आक्रोश और बढ़ गया था।
वहीं शनिवार को दिल्ली की फ्लाइट दूसरे दिन भी निरस्त रही। लेकिन, यहां पर लोग नहीं पहुंचे। अनुमान है कि फजीहत के बाद कंपनी ने यात्रियों से संपर्क कर फ्लाइट निरस्त होने की सूचना दे दी होगी। मामले में कितने टिकट निरस्त हुए या उनका नया शेड्यूल क्या है इसकी जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया। वहीं, इस दौरान शुक्रवार को हंगामा करने इक्का दुक्का लोग अपने टिकट के नए शेड्यूल के लिए कंपनी काउंटर पर पहुंचे । यहां मौजूद संजय खेमानी ने बताया कि कंपनी की गलती से शहर में होटल में रुककर खर्च उठाना पड़ रहा है, लेकिन इसपर विमान कंपनी कोई सहयोग नहीं कर रही है।
इसी तरह से कई लोग अपने नए शेड्यूल के लिए वहां पर पहुंचे। बताया गया कि यहां से हैदराबाद की यात्रा के लिए अयोध्या एयरपोर्ट से पहुंचे एक यात्री को भी भेजा गया। वहीं, बेंगलुरु की फ्लाइट दोपहर 12:50 बजे आकर 1:35 बजे उड़ी। जो अपने समय से 10 मिनट देर से गई। वहीं मुंबई की फ्लाइट दोपहर 2:35 बजे से एक घंटे 10 मिनट देरी से पहुंची। वहीं, दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या 140 बताई गई।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।