Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    नीलाम न हो सकीं बिकरू कांड से जुड़ी दो कारें, आगरा के व्यापारी ने 75 वाहनों को 22.40 लाख रुपये में खरीदा

    Updated: Sat, 25 Oct 2025 06:06 AM (IST)

    बिकरू कांड से जुड़ी दो कारों को नीलाम करने का प्रयास विफल रहा। कोई भी खरीदार आगे नहीं आया, संभवतः कारों की विवादास्पद पृष्ठभूमि के कारण। यह घटनाक्रम बिकरू कांड के बाद संपत्तियों के निपटान की प्रक्रिया का हिस्सा था। अब प्रशासन को इन कारों के निपटान के लिए आगे की कार्रवाई करनी होगी।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, कानपुर। बिकरू कांड के दो दिन बाद विजय नगर से बरामद हुईं तीन लावारिस कारों में एक कार शुक्रवार को नीलाम हो गई। वहीं दो अन्य कारों की महंगी कीमत को सुनकर किसी ने खरीदने की हिम्मत नहीं जुटाई। काकादेव थाने में हुई वाहनों की नीलामी के दौरान आगरा के व्यापारी ने 22.40 लाख रुपये में कुल 75 वाहन खरीदे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो जुलाई 2020 की रात चौबेपुर के बिकरू गांव में कुख्यात विकास दुबे और उसके गुर्गों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था जिसमें सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मी बलिदान हो गए थे। घटना के दो दिन बाद चार जुलाई को पुलिस ने विजय नगर से तीन लावारिस कारों को बरामद किया।

    जांच में सामने आया कि इसका प्रयोग जय बाजपेई करता था जो विकास दुबे का खजांची निकला। पुलिस ने जो तीनों कारें बरामद की थीं वे प्रमोद विश्वकर्मा, कपिल सिंह और राहुल सिंह के नाम पर आरटीओ में पंजीकृत थीं। बीते पांच वर्षों में इन कारों पर किसी ने थाने पहुंचकर मालिकाना हक का दावा तक नहीं किया।

    शुक्रवार को इनके साथ ही अन्य वाहनों की कोर्ट के आदेश पर नीलामी कराई गई। नीलामी के दौरान आगरा के व्यापारी धर्म सिंह ने बिकरू कांड से जुड़ी वरना कार को 3.54 लाख में खरीदा। आरटीओ ने आडी की 12 लाख और फार्च्यूनर की नौ लाख रुपये कीमत तय की थी, जिसे किसी ने खरीदने की हिम्मत नहीं जुटाई। इसलिए ये दोनों कारें नीलाम नहीं हो सकीं।

    आगरा के व्यापारी धर्म सिंह ने बिकरू कांड से जुड़ी वरना कार के साथ ही चार, तीन व दोपहिया समेत 75 वाहन 22.40 लाख रुपये में खरीदे। काकादेव थाना प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि नीलामी में बिकरू कांड से जुड़ी आडी और फार्च्यूनर कारों की महंगी कीमत होने के चलते कोई व्यापारी इन्हें खरीदने की हिम्मत नहीं जुटा सका।