कानपुर में फर्जी IPS और RAW अधिकारी गिरफ्तार, फोन कर लोगों काे करता था परेशान
गुरुवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने नौबस्ता पुलिस के साथ वाई वन ब्लाक में छापेमारी करके आरोपित को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपित ने पूछताछ में अपना नाम आशुतोष त्रिपाठी बताया है। आरोपित के किदवई नगर के एक सरकारी विद्यालय में शिक्षक होने की जानकारी हुई है।

कानपुर, जेएनएन। शहर में फर्जी आइपीएस और रा अधिकारी बनकर रौब गांठने वाले आरोपित को नौबस्ता पुलिस और क्राइमब्रांच ने गिरफ्तार किया है। शातिर ने पुलिस विभाग के एक अधिकारी को फोन करके रौब गांठने का प्रयास किया था। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने उसे दबोचा।
कुछ दिन पहले पुलिस विभाग के एक अधिकारी के पास आरोपित ने काल करके दबाव बनाने का प्रयास किया था। पुलिस अधिकारी ने मामले की शिकायत क्राइमब्रांच से की। जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपित की तलाश शुरू की थी। गुरुवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने नौबस्ता पुलिस के साथ वाई वन ब्लाक में छापेमारी करके आरोपित को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपित ने पूछताछ में अपना नाम आशुतोष त्रिपाठी बताया है। आरोपित के किदवई नगर के एक सरकारी विद्यालय में शिक्षक होने की जानकारी हुई है। पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि आरोपित इससे पहले 2014-15 में फर्जी आईआरएस अधिकारी बनकर लोगों को परेशान कर रहा था। कोतवाली में आरोपित के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है। इस मामले में आरोपित जेल भी गया था। जिसके बाद आरोपित जमानत पर छूटा है। जेल से छूटने के बाद भी आरोपित की हरकतों में सुधार नहीं आया। पुलिस जल्द मामले का राजफाश करेगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।