Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kanpur Road Accident: आगरा से आ रहे बाइक सवार दंपती को डंपर ने मारी टक्कर, महिला की मौत

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 01:32 AM (IST)

    कानपुर के बिधनू क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक डंपर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी जिसमें पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल हो गया। आगरा के रहने वाले यह दंपती अपनी ससुराल जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Hero Image
    आगरा से आ रहे बाइक सवार दंपती को डंपर ने मारी टक्कर, महिला की मौत

    संवाद सहयोगी, बिधनू। सेन पश्चिम पारा बिनगवां गांव के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार डंपर ने आगरा से आ रहे बाइक सवार दंपती को डंपर ने टक्कर मार दी। डंपर के पहिये के नीचे आने से महिला की मौत हो गई। पति गंभीर रूप से घायल है। चालक डंपर समेत मौके से भाग निकला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा हसन जहानपुर बरहन निवासी सुरेश सिंह शुक्रवार सुबह घर से 40 वर्षीय पत्नी शांति संग बाइक से बिधनू कुल्हौली गांव स्थित ससुराल के लिए निकले थे। रात करीब 10 बजे वह सेन पश्चिम पारा बिनगवां गांव पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

    शांति की डंपर के पहिये के नीचे कुचलने से मौत हो गई। वहीं सुरेश के पैर और हाथ में गंभीर चोंटें आई हैं। पुलिस ने घायल पति को अस्पताल भेजने के साथ शांति के मायके घटना की जानकारी दी। भाई संग्राम सिंह ने बताया कि बहन बहनोई अक्सर आगरा से बाइक पर आते रहते थे। थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।