कानपुर का 'गौरव' Bigg Boss- 19 का विजेता, हर कदम रिश्ते निभाए, इटावा के इस युवक को छोटे भाई का दिया प्यार
कानपुर के गौरव बिग बॉस-19 के विजेता बने। उन्होंने रिश्तों को महत्व दिया और हर कदम पर उसे निभाया। इटावा के मृदुल को छोटे भाई का प्यार दिया। बिग बॉस के ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, कानपुर। आखिर कानपुर के गौरव खन्ना ने जो सपना देखा उसे सच कर दिखाया। देश के सबसे बड़े रियलिटी टीवी शो बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में गौरव खन्ना ने बाजी मारी। टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना (Gaurav Khanna Winner) ने रिश्तों को बखूबी निभाया। उन्होंने इटावा के मृदुल तिवारी को छोटे भाई का प्यार दिया। तभी तो विनर होने के बाद सबसे पहले मृदुल को स्टेज पर ही गले लगा लिया।
बता दें कि बिग बॉस में हमेशा गौरव खन्ना मृदुल को अपना छोटा भाई कहते थे। बाहर आने के बाद मृदुल ने भी गौरव खन्ना का खुलकर सपोर्ट किया। तभी गौरव खन्ना के विजेता बनते हुए गौरव के गले लगते हुए मृदुल की आंखों में आंसू आ गए थे।
गौरव खन्ना कानपुर के सिविल लाइंस के रहने वाले हैं। पिता निर्यात कारोबारी रहे विनोद खन्ना व माता शशि खन्ना के बेटे गौरव खन्ना ने 12वीं तक की पढ़ाई सेठ आनंदराम जैपुरिया स्कूल, कैंट से की। वो स्कूल के 2000 बैच के पूर्व छात्र हैं। पीपीएन डिग्री कालेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वो एमबीए करने के लिए मुंबई गए। वहां पर पढ़ाई के साथ ही मार्केटिंग की नौकरी की। फिर अभिनय की दुनिया में नाम कमाने का फैसला लिया।

19 का ग्रैंड फिनाले से पहले मृदुल तिवारी के कई वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे थे। इसमें फेवरेट कंटेस्टेंट व बड़े भाई गौरव को सपोर्ट करते दिखे और फैंस से ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करने की अपील की। वीडियो में मृदुल तिवारी ने गौरव खन्ना को सपोर्ट करने की बात कही। उन्होंने कहा था कि वे चाहते हैं कि शो की ट्रॉफी गौरव खन्ना लेकर आएं।
फिनाले में अमल, तान्या के बाद जैसे ही प्रणीत मोरे का एविक्शन हुआ तो गौरव खन्ना अपने आंसू नहीं रोक सके। वह कुछ देर तक प्रणीत का हाथ पकड़े रहे। वह प्रणीत को अपना भाई मानते थे। शो में दीपावली के समय प्रणीत और मृदुल ने गौरव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था। उस दौरान उन्होंने दोनों को छोटा भाई माना था। इस रिश्ते को गौरव खन्ना बिग बास के अंदर और बाहर भी निभाते नजर आए। तभी तो बिग बॉस का खिताब जितते ही सबसे पहले मृदुल और प्रणीत मोरे से गले लगे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।