Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें क्या है एक्सपर्ट्स का अनुमान

    Updated: Fri, 24 Oct 2025 08:34 PM (IST)

    कानपुर के सराफा बाजार में सोना और चांदी के भाव में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। बीते तीन दिनों में चांदी की कीमत13,000 प्रति किलो और सोने की कीमत 5,000 प्रति 10 ग्राम तक गिर गई है। सराफा व्यापारियों का कहना है कि यदि वैश्विक बाजार में यह रुझान जारी रहा, तो आने वाले दिनों में और गिरावट देखी जा सकती है।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, कानपुर। Gold Silver Rate Today: धनतेरस और दीपावली में रिकार्ड तेजी के बाद अब 24 अक्टूबर तक सोना चांदी में तेजी से गिरावट देखी गई है। ये गिरावट अभी और भी जारी रह सकती है। इस गिरावट से निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीपावली के दिन बाद सराफा बाजार शुक्रवार को खुला। इन तीन दिन की बंदी में चांदी 13 हजार रुपये तो सोना पांच हजार रुपये के करीब गिर गया। शुक्रवार को एक लाख 52 हजार रुपये किलो तो सोना 1,25,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। जबकि दीपावली के दिन सोना 1,30,850 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 1,65,200 रुपये प्रति किलो थी।

    14 अक्टूबर के बाद से चांदी लगातार गिर रही है। उस दिन चांदी अपने शीर्ष स्तर 1,86,000 रुपये प्रति किलो पर थी। उसके बाद चांदी में गिरावट आनी शुरू हो गई थी। इसके बाद सोने में भी गिरावट आने लगी थी। दीपावली के दिन बाजार खुले थे लेकिन उसके बाद नयागंज, बिरहाना रोड, चौक सराफा बाजार बंद हो गए। हालांकि एमसीएक्स पर सोने और चांदी में गिरावट जारी रही। इससे निवेशक बुरी तरह परेशान थे। सभी इस इंतजार में थे कि बाजार खुले तो हाजिर बाजार की स्थिति समझ में आए। वहीं भाव गिरने के बाद भी कीमतें फिर से बढ़ने की उम्मीद में निवेशकों ने धनतेरस और दीपावली पर जमकर सोने और चांदी की खरीदारी की।

    तारीख चांदी सोना

    • 13 अक्टूबर 1,79,500 1,28,300
    • 14 अक्टूबर 1,86,000 1,30,600
    • 15 अक्टूबर 1,83,500 1,31,450
    • 16 अक्टूबर 1,77,000 1,31,100
    • 17 अक्टूबर 1,77,000 1,33,900
    • 18 अक्टूबर 1,69,500 1,32,000
    • 19 अक्टूबर 1,69,500 1,32,000
    • 20 अक्टूबर 1,65,200 1,30,850
    • 24 अक्टूबर 1,52,000 1,25,100


    नोट : सोने के भाव प्रति 10 ग्राम और चांदी के प्रति किलो के हिसाब से हैं।


    दीपावली के दिन गिरे थे सोना और चांदी के भाव


    सराफा बाजार में दीपावली के दिन ही सोना और चांदी में तेज गिरावट दर्ज की गई थी। चांदी में 4,300 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखी गई। दूसरी ओर सोना में 1,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई। त्योहार के दिन इस गिरावट को लेकर कारोबारियों के चेहरे थोड़े मायूस दिखे हालांकि ग्राहकों ने इस स्थिति का लाभ उठाकर जमकर खरीदारी की।

    कोरोना काल से अब तक दीपावली के दिन भाव

    वर्ष सोना चांदी

    • 2020 52,650 64,800
    • 2021 48,750 65,000
    • 2022 52,100 59,250
    • 2023 61,500 72,200
    • 2024 81,650 99,500
    • 2025 1,30,850 1,65,200