कानपुर में आज इंडिगो की तीनों उड़ानें निरस्त, तकनीकी समस्या का असर जारी
कानपुर में क्रू की कमी और तकनीकी खराबी के चलते इंडिगो की दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद जाने वाली तीनों उड़ानें शुक्रवार को रद्द कर दी गईं। गुरुवार को भी उ ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, कानपुर। क्रू की कमी और चेक इन सिस्टम में आई तकनीकी समस्या का असर शुक्रवार को कानपुर आने और जाने वाली उड़ानों पर भी पड़ा। शुक्रवार को कानपुर आने और जाने वाली तीनों उड़ानें निरस्त कर दी गई है।
शुक्रवार को दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद की उड़ान की सुविधा शहर से मिलती है। इस तकनीकी समस्या के कारण गुरुवार को कानपुर आने वाली तीनों उड़ानें 2 से 4 घंटे तक देरी से आई थी। सबसे ज्यादा देरी से 4 घंटे लेट मुंबई की उड़ान हुई थी। दिल्ली की उड़ान 3.20 घंटे देरी से आई थी।
बेंगलुरु की उड़ान भी 2.10 घंटे का विलंब हुआ था। शुक्रवार को तीनों उड़ानें निरस्त होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इंडिगो ने उनके मोबाइल नंबर पर पहले से ही जानकारी देना शुरू कर दिया था। संभावना जताई जा रही है कि शनिवार को भी तीनों उड़ने निरस्त रहे।
कुछ यात्री अपने सुविधा के शेड्यूल के मुताबिक यात्रा के दिन में बदलाव करते रहे तो कुछ यात्रियों ने टिकट वापसी की।हैदराबाद की उड़ान दोपहर 12:45 बजे आती और 1:20 बजे जाती है। दिल्ली की उड़ान दोपहर 2:00 बजे आती और 2:40 बजे जाती है। मुंबई की उड़ान दोपहर 2:35 बजे जाकर 3.15 बजे जाती है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।