Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: मच्छरदानी लेकर चौराहे पर बैठे कांग्रेसी, बोले-मच्छरों से बचाओ

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 01:30 AM (IST)

    कानपुर के बर्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मच्छरदानी लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने डेंगू और मलेरिया के बढ़ते प्रकोप पर चिंता जताई और स्वास्थ्य विभाग नगर निगम और जिला प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी कि अगर अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया तो वे आंदोलन करेंगे ।

    Hero Image
    मच्छरदानी लेकर चौराहे पर बैठे कांग्रेसी, बोले-मच्छरों से बचाओ

    जागरण संवाददाता, कानपुर। बर्रा के शास्त्री चौक चौराहा पर शुक्रवार दोपहर मच्छरदानी लेकर बैठे दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता बोले-मच्छरों से बचाओ, शहर में डेंगू-मलेरिया पांव पसार रहा है। एआइसीसी सदस्य विकास अवस्थी, प्रदेश महासचिव जेपी पाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम व जिला प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। कहा कि अगर अधिकारी नहीं चेते तो जन आंदोलन होगा। संजीव मिश्रा, बृजेश तिवारी, रमाकांत शर्मा, मोनू शुक्ला, अनुराग पाल, रत्नेश गुप्ता आदि रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने पैदल मार्च निकाला

    कानपुर देहात : किसानों को खाद की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। कई दिनों तक लाइन में लगने के बाद भी किसानों को समितियों मे खाद नहीं मिल रही है। किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाल जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंबरीश सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला।

    इसमें किसानों को हो रही खाद की किल्लत को प्रमुखता से उठाया गया। नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सरकार की किसान हितैषी खोखले वादों को लेकर घेरा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार किसान की आय दोगुणा करने के खोखले दावे कर रही है, जबकि हकीकत में किसानों को नहरों में पानी नहीं मिल रहा।

    निर्धारित शेड्यूल में बिजली की आपूर्ति नहीं की जा रही है। खाद की एक बोरी लेने के लिए समितियों के बाहर किसान चार-चार दिन लाइन लगा रहे हैं। इससे उनकी फसल खराब हो रही है और सरकार आय दोगुनी करने का झूठे सपने दिखा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही किसानों की समस्या का निस्तारण नहीं किया गया तो कांग्रेस सड़क पर धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होगी।

    कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस मौके पर पिंटू दिवाकर, नीलम दिवाकर, मनोरमा संखवार, उपेंद्र शुक्ला, बसंत लाल, बृजेंद्र सिंह यादव, विमल शुक्ला, जगदीश यादव, वाजिद कुरैशी, गोविंद यादव, गोपी यादव, मस्ताना, दिलीप सिंह मुन्ना, मुजीब खान, मेवालाल, प्रकाश गौतम, पप्पू गौतम समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।