रिश्ते तार-तार.. भाभी से छेड़छाड़ कर रहा था देवर, पति बचाने आया तो नाक काट ली
उत्तर प्रदेश के बिल्हौर में एक युवक ने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करते हुए अपनी भाभी के साथ छेड़छाड़ की और जब पति ने विरोध किया तो उसकी नाक काट ली। ...और पढ़ें

पीड़ित पति। जागरण
संवाद सहयोगी, बिल्हौर। बिल्हौर में रिश्तों की मर्यादा को भूलकर एक युवक ने घिनौती हरकत की। अपनी ही भाभी से छेड़छाड़ करने लगा। जब उसका पति आया तो उसे पीटा और नाक काट ली। शिकायत पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।
एक गांव निवासी महिला ने बताया की सोमवार देर रात वह अपने कमरे में लेटी थी। आरोप है कि इस बीच देवर कमरे में घुस आया और अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुन कमरे में आए पति ने बचाने का प्रयास किया तो देवर उनके साथ भी मारपीट करने लगा। इस दौरान देवर ने पति के हाथ के अंगूठे और नाक में दांतों से काट लिया।
काटने से नाक की एक ओर की खाल कटकर अलग हो गई। शोर मचाने पर देवर हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गया। स्वजन घायल युवक को सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने मरहम पट्टी की। इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।