Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में मौसम से बिगड़ा हवाई यातायात, बेंगलुरु-मुंबई की उड़ानें एक घंटे से अधिक लेट

    Updated: Sat, 17 Jan 2026 11:25 PM (IST)

    मौसम के कारण कानपुर में बेंगलुरु और मुंबई की उड़ानें एक घंटे से अधिक देरी से पहुंचीं। बेंगलुरु की फ्लाइट 1 घंटा 9 मिनट और मुंबई की फ्लाइट 1 घंटा 8 मिन ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, कानपुर। मौसम के कारण बेंगलुरु की फ्लाइट एक घंटा नौ मिनट और मुंबई की एक घंटा आठ मिनट देरी से आई। बेंगलुरु की फ्लाइट आने का समय 12:50 बजे और जाने का 1:25 बजे है।

    शनिवार को बेंगलुरु की फ्लाइट 1:59 बजे 215 यात्री लेकर आई और यहां से 2:36 बजे 201 यात्री लेकर गई। दिल्ली की फ्लाइट दोपहर दो बजे आकर 2:40 पर जाती है।

    यह फ्लाइट 2:10 बजे 177 यात्री लेकर आई और 2:49 बजे 184 यात्री लेकर गए। मुंबई की फ्लाइट 2:35 बजे आती और 3:15 बजे जाती है। मुंबई की फ्लाइट 3:43 बजे 174 यात्री लेकर यहां पहुंची। यहां से 4:25 बजे 171 यात्री लेकर वापस गई।