Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में रिकार्ड तोड़ गर्मी, जाजमऊ उत्तर में तापमान पहुंचा 47°c, रात में बदला मौसम, बारिश के आसार

    Updated: Thu, 11 Jun 2026 02:10 AM (IST)

    कानपुर में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जाजमऊ उत्तर वार्ड 47°C के साथ शहर का सबसे गर्म इलाका रहा, जबकि 12 जून से हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि, ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. जाजमऊ उत्तर कानपुर का सबसे गर्म वार्ड, 47°C।

    2. 12 जून से हल्की बारिश के आसार, लू जारी रहेगी।

    3. कंक्रीट के कारण कानपुर बन रहा 'शहरी ऊष्मा द्वीप'।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर में गर्मी अब नया रिकार्ड बनाने की ओर बढ़ रही है। नगर निगम और मौसम विभाग की संयुक्त ताप जोखिम रिपोर्ट में जाजमऊ उत्तर वार्ड शहर का सबसे गर्म इलाका पाया गया है, जहां सतही तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देर रात मौसम में बदलाव देखने को मिला। बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। 

    वहीं बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने 12 से 14 जून के बीच हल्की बारिश और गरज-चमक का पूर्वानुमान जारी किया है, लेकिन लोगों को फिलहाल लू और उमस से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। दिन का तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक दर्ज हुआ, जबकि रात का तापमान भी बढ़कर 28.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा। इससे लोगों को रात में भी चैन नहीं मिल सका।


    कानपुर में सुबह से ही सूरज आग उगलता रहा। दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा छा गया और जरूरी काम से निकलने वाले लोग भी चेहरे को कपड़ों से ढककर सफर करते दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक मौसम में बदलाव के संकेत हैं।

    मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि वातावरण में नमी बढ़ने के कारण 12 से 14 जून के बीच गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि बारिश के बावजूद लू का असर पूरी तरह खत्म नहीं होगा और उमस बढ़ने की संभावना रहेगी।


    मौसम विभाग ने बुधवार को कानपुर ताप जोखिम एवं तापमान अध्ययन 2026 पर आधारित एक रिपोर्ट जारी की। जाजमऊ उत्तर सबसे गर्म वार्ड है यहां तापमान 47 डिग्री रिकार्ड किया गया। सबसे ठंडा वार्ड ख्योरा और विष्णुपुरी है यहां तापमान लगभग 39.8 डिग्री सेल्सियस है।

    खबरें और भी

    रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2026 के लिए लैंडसेट 08 और 09 उपग्रह की तापीय तस्वीरों से शहर के सभी 110 नगर निगम वार्डों का सतही तापमान मापा गया। वार्डों का औसत तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस है। सबसे ठंडा वार्ड 39.8 डिग्री सेल्सियस और सबसे गर्म वार्ड में 47 डिग्री रहा। सबसे ठंडा और सबसे गर्म वार्ड के बीच 7.2 डिग्री सेल्सियस का अंतर है।

    यह ''''शहरी ऊष्मा द्वीप'''' (अर्बन हीट आईलैंड) का संकेत है। 29 वार्डों में तापमान 45 डिग्री या इससे अधिक दर्ज हुआ। यहां 6.73 लाख की आबादी रहती है। सबसे गर्म वार्ड पूर्वी औद्योगिक क्षेत्र जाजमऊ चकेरी रहा। यहां चमड़ा कारखाने और फैक्ट्रियां गर्मी को केंद्रित करती हैं जबकि नदी के पास और पुराने हरे-भरे इलाकों के वार्ड अपेक्षाकृत ठंडे हैं।


    सबसे गर्म 10 वार्ड
    वार्ड तापमान (डिग्री)
    जाजमऊ उत्तर 47.0
    सनिगवां 46.8
    चकेरी 46.4
    दबौली 46.2
    फजलगंज 46.1
    कलेक्टरगंज 46.0
    हंसपुरम आवास विकास 45.9
    स्वर्ण जयंती विहार 45.9
    कोपरगंज 45.7
    जाजमऊ दक्षिण 45.6

    सबसे ठंडे वार्ड वार्ड तापमान (डिग्री)
    ख्योरा 39.8
    विष्णुपुरी 39.8
    नवाबगंज 40.1
    नारामऊ 40.2

    कंक्रीट के जंगल के कारण शहर बन रहा ''''शहरी ऊष्मा द्वीप''''
    डा. पांडेय ने बताया कि कंक्रीट का बढ़ता दायरा, हरित क्षेत्र की कमी और घनी आबादी वाले इलाकों में गर्मी अधिक दर्ज हो रही है।
    उन्होंने बताया कि यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें कंक्रीट, डामर और इमारतों की अधिकता के कारण शहरी इलाके अपने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में काफी अधिक गर्म हो जाते हैं। शहरों में तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री तक अधिक महसूस हो सकता है। पक्की सड़कें और इमारतें भारी मात्रा में सूर्य की गर्मी को अवशोषित करती हैं और रात के समय इसे बाहर छोड़ती हैं, जिससे रात में भी शहर तंदूर की तरह गर्म रहते हैं। हरियाली न होने के कारण वाष्पोत्सर्जन नहीं हो पाता, जिससे हवा ठंडी नहीं होती। वाहनों, एयर कंडीशनर और औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाली गर्मी व धुआं इस प्रभाव को कई गुना बढ़ा देते हैं। यही कारण है कि शहर के कुछ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान मौजूदा तापमान से अधिक दर्ज हो रहा है।
    वहीं वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक अमित पांडेय, भाजपा पार्षद के नेता नवीन पंडित की अगुवाई में अभिनव शुक्ला, अशोक पाल, मंजू पाल, नीरज रक्सौल, मनीष मिश्रा पार्षदों ने शपथ ली वह अपने क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के लिए पौधारोपड़ करेंगे।

    तारीख न्यूनतम अधिकतम (डिग्री)
    1 जून : 22.8 35.2
    2 जून : 23.6 39.0
    3 जून : 26.4 38.4
    4 जून : 26.0 40.1
    5 जून : 27.0 39.3
    6 जून : 27.8 38.2
    7 जून: 27.2 40.4
    8 जून : 26.6 41.4
    9 जून: 28.4 43.9
    10 जून: 28.8 43.3