Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर को जाम से राहत देने की कवायद! एंबुलेंस के लिए 24 घंटे ग्रीन कॉरिडोर, स्कूल वाहनों के लिए नया ट्रैफिक प्लान

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 12:06 AM (IST)

    कानपुर में यातायात जाम से निपटने के लिए दो प्रमुख पहलें की गई हैं। गंभीर मरीजों के लिए पुलिस ने 24 घंटे का ग्रीन कॉरिडोर लागू किया है, जिससे एंबुलेंस ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर शहर में अब गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस ने ग्रीन कारिडोर व्यवस्था लागू करने का बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आइसीसीसी) में 24 घंटे सक्रिय रहने वाला एक विशेष सेल स्थापित किया गया है, जो एंबुलेंस की रियल टाइम मानीटरिंग और ट्रैफिक समन्वय करेगा। मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित समन्वय गोष्ठी की अध्यक्षता अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डा. विपिन ताडा ने की।

    बैठक में डीसीपी ट्रैफिक रवीन्द्र कुमार, एडीसीपी ट्रैफिक कपिलदेव सिंह, आइएमए के डा.अनुराग, एसीएमओ डा.आरके गुप्ता, अस्पताल और एंबुलेंस संचालक सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। नई व्यवस्था के तहत एंबुलेंस चालक सीयूजी हेल्पलाइन नंबर 9454402413 पर काल, मैसेज,वाट्सएप या लाइव लोकेशन शेयर कर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकेंगे। सूचना मिलते ही संबंधित मार्ग पर तैनात ट्रैफिक पुलिस को अलर्ट कर एंबुलेंस के लिए जाममुक्त रास्ता मुहैया कराया जाएगा।


    आइसीसीसी कंट्रोल रूम में लगे सीसी कैमरों और गूगल मैप की मदद से एंबुलेंस की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। जरूरत पड़ने पर फील्ड यूनिट को तुरंत निर्देश दिए जाएंगे, जिससे मरीज को कम से कम समय में अस्पताल पहुंचाया जा सके। संभावित जाम वाले स्थानों पर पहले से ही पुलिस बल तैनात कर रास्ता साफ कराया जाएगा। इसके साथ ही एंबुलेंस चालक को वाहन संख्या, लोकेशन, गंतव्य अस्पताल, प्रस्तावित रूट और मरीज की स्थिति जैसी जानकारी साझा करनी होगी, ताकि बेहतर समन्वय हो सके।

    बैठक में मिले सुझावों के आधार पर शहर के व्यस्त चौराहों और प्रमुख अस्पतालों को चिन्हित कर एक विस्तृत रूट मैप भी तैयार किया जा रहा है। सभी यातायात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि एंबुलेंस को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और किसी भी स्थिति में उसे अनावश्यक रूप से न रोका जाए। इस पहल से उम्मीद है कि आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को तेजी से और सुरक्षित चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

    jam2

    इधर, छुट्टी होते ही बज जाती ट्रैफिक की घंटी, निजात को नया प्लान तैयार

    एक अप्रैल से नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत हो जाएगी। शहर में 22 ऐसे चौराहे चिह्नित किए गए हैं, जिनके दायरे में संचालित 81 स्कूलों के खुलने और छुट्टी के समय भीषण जाम लग जाता है। इसका हल निकालने के लिए सोमवार को डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि चिह्नित 81 स्कूल आधा-आधा घंटा के अंतराल में खुलेंगे और छुट्टी भी की जाएगी। स्कूलों के सामने सड़क पर वाहनों की पार्किंग नहीं की जाएगी। बैठक में लिए गए फैसलों को लेकर डीआइओएस ने डा. संतोष कुमार राय ने सभी स्कूलों को पत्र जारी करके निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है। नई व्यवस्था एक अप्रैल से लागू होगी।

    व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

    सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में हुई बैठक में प्रमुख मार्गों पर स्थित विद्यालयों से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि विद्यालयों में संचालित बसों, अन्य वाहनों तथा अभिभावकों के निजी वाहनों की पार्किंग विद्यालय के सामने सड़क पर नहीं की जाएगी। साथ ही विद्यालय खुलने और छुट्टी के समय मुख्य द्वार पर कर्मचारी तैनात किए जाएं, जिससे सड़क पर यातायात बाधित न हो। डीएम ने एक से 15 अप्रैल तक स्कूली वाहनों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।

    विद्यालय में जाएगी टीम

    उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग की टीमें विद्यालयों में जाकर वाहनों की जांच करेंगी और संबंधित विवरण पोर्टल पर अपलोड कराएंगी। स्कूलों में गठित वाहन संचालन समिति की बैठक नियमित रूप से हो और उसकी कार्रवाई व तस्वीरें उपलब्ध कराई जाएं। डीएम ने एलिम्को के निकट फुटओवर ब्रिज निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों को राहवीर योजना और प्रधानमंत्री राहत जन आरोग्य योजना का प्रचार-प्रसार करने को कहा।


    रामादेवी और नारामऊ में शराब ठेकों की वजह से लगता है जाम

    रामादेवी और नारामऊ क्षेत्र में स्थित माडल शाप की वजह से जाम लगने का मुद्दा उठा। जिला आबकारी अधिकारी ने अवगत कराया कि संबंधित दुकानों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया जा चुका है। निर्धारित समय में अतिक्रमण न हटाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई करेंगे। रामादेवी के निकट सड़क पर लगने वाली सब्जी मंडी की वजह से यातायात बाधित होने का मुद्दा उठा। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अरुण कुमार जयंत ने बताया कि गत रविवार को जीटी रोड पर अवैध रूप से निर्मित 14 दुकानों को हटाया गया है। ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

    एक अप्रैल से 30 सितंबर प्रभावी रहेगी ये नई व्यवस्था

    • पनकी चौराहा के अंतर्गत एलेन हाउस पब्लिक स्कूल सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक, श्री राम एजुकेशन सेंटर सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और डा. वीरेन्द्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित होगा।
    • जेके मंदिर नहर के समीप मरियमपुर सीनियर सेकेंडरी (प्री प्राइमरी) सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक, कैंडी फ्लाश स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित होगा।
    • नजीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक, श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक, श्री सनातन धर्म बालिका इंटर कालेज और श्री सनातन धर्म पब्लिक स्कूल सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित होगा।
    • शारदा नगर क्षेत्र में डा. वीरेन्द्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक,
    • महाराणा प्रताप एजुकेशन सेंटर, भागवन्ती एजुकेशन सेंटर, माउंट कार्मेल इंटर कालेज सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित होगा।
    • कचेहरी रोड, सिविल लाइंस क्षेत्र में कैम्ब्रिज हाईस्कूल और डा. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक, सिडलिंग एकेडमी सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक, हडर्ड स्कूल सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित होगा।
    • ग्रीनपार्क क्षेत्र अंतर्गत यूनाइटेड पब्लिक स्कूल सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक, हडसन गर्ल्स इंटर कालेज सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक, शीलिंग हाउस स्कूल सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित होगा।
    • कल्याणपुर क्षेत्र में दिल्ली पब्लिक स्कूल और गुरुनानक माडल स्कूल सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक, चिन्टल्स स्कूल, मंटोरा स्कूल, गौरव इंटरनेशनल स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित होगा।
    • केशवपुरम क्षेत्र अंतर्गत शनैश्वर चौराहा के समीप केडीएमए वर्ल्ड और एस्कार्ट वर्ल्ड स्कूल सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक, कल्यान पब्लिक स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित होगा।
    • छपेड़ा पुलिया चौराहा क्षेत्र में स्वराज इंडिया स्कूल सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक, शीलिंगाइट्स स्कूल और बीएसएस इंटर कालेज सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित होगा।
    • अशोक नगर क्षेत्र में मोतीझील चौराहा के समीप कुमारी उद्यान गर्ल्स इंटर कालेज सुबह 7:30 बजे से दाेपहर 1:30 बजे तक, फातिमा कान्वेंट स्कूल सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक, सेंट फ्रांसिस जेवियर्स इंटर कालेज सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे संचालित होगा।
    • खलासी लाइन क्षेत्र में एलेन हाउस पब्लिक स्कूल सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक, एनएलके विंड पब्लिक स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक, शीलिंग हाउस स्कूल सुबह सात से बजे से दोपहर एक बजे तक खुलेगा।
    • मोहम्मद अली चौराहा, चमनगंज क्षेत्र में आयशा सिद्दीकी गर्ल्स इंटर कालेज सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक, एमएम अली इंटर कालेज और टीआइ हायर सेकेंडरी स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित होगा।
    • परेड चौराहा के समीप पीपीएन इंटर कालेज और पीपीएन बालिका इंटर कालेज सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक संचालित होगा।
    • सोटे बाबा चौराहा, किदवई नगर क्षेत्र में यूपी किराना सेवा समिति, मदर टेरेसा स्कूल, किड्स दिल्ली पब्लिक स्कूल सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक और डा. वीरेन्द्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर एच 2 ब्लाक सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे और डा. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल एन ब्लाक सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित होगा।
    • रतनलाल नगर क्षेत्र में पेट्रोप पंप के समीप दि चिन्टल्स स्कूल सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक, दून इंटरनेशनल स्कूल और रोज वर्ल्ड स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और स्टेपिंग स्टोन पब्लिक इंटर कालेज सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित होगा।
    • दबौली चौराहा क्षेत्र में डा. राधाकृष्ण मेमोरियल स्कूल सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक और हरमिलाप मिशन स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित होगा।
    • गुजैनी चौराहा क्षेत्र में दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक, रतन चन्द्र खत्री सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज और एचपी शिक्षा निकेतन इंटर कालेज सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित होगा।
    • अन्ना चौराहा क्षेत्र में हरदत्त मेमोरियल इंटर कालेज और इंद्रधनुष एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक, केआर एजुकेशन सेंटर सुबह 7:30 बजे से दाेपहर 1:30 बजे तक संचालित होगा।
    • छप्पन भोग चौराहा, श्याम नगर क्षेत्र में डा. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल और आक्सफोर्ड माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक और सुघर सिंह एकेडमी व आर्चीज एजुकेशन सेंटर सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित होगा।
    • शिव नारायण टंडन सेतु, कैंट क्षेत्र में सेठ आनंदराम जैपुरिया स्कूल सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक, एयरफोर्स स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक, आर्मी पब्लिक स्कूल सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित होगा।
    • माल रोड चौराहा क्षेत्र में मैथोडिस्ट हाईस्कूल और सेंट मैरीज कान्वेंट स्कूल सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक, सेंट एलायसिस हाईस्कूल और डा. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक, कान्यकुब्ज पब्लिक स्कूल सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित होगा।
    • हरजेन्दर नगर चौराहा क्षेत्र में आरजी एकेडमी, खालसा बालिका इंटर कालेज, विद्या निकेतन इंटर कालेज, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक, हरजेन्दर नगर बालिका इंटर कालेज, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक, सरस्वती विद्या निकेतन डिफेंस कालोनी में सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक, एयरफोर्स स्कूल और केंद्रीय विद्यालय क्रमांक तीन सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित होंगे।