Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर जेके चौराहा के पास से महिला का अपहरण, कार सवार युवकों ने किया दुष्कर्म का प्रयास

    Updated: Tue, 09 Sep 2025 11:05 AM (IST)

    कानपुर में कार सवार युवकों ने एक महिला का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर उसे पीटा गया और रामादेवी चौराहे पर फेंक दिया गया। कोर्ट के आदेश पर चकेरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। यह घटना 21 मार्च 2025 को जेके चौराहे के पास हुई थी।

    Hero Image
    कानपुर में महिला से दुष्कर्म का प्रयास।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। एक निजी अस्पताल की महिला कर्मी को सरेराह कार सवार तीन शोहदों ने अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान उससे शारीरिक छेड़छाड़ की भी। वहीं, पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर उसे पीटकर रामादेवी चौराहे के पास फेंककर भाग निकले। घटना की शिकायत महिला ने चकेरी पुलिस से की थी। लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उसने कोर्ट की शरण ली। मामले में कोर्ट के आदेश पर चकेरी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस कार सवार आरोपितों की तलाश करने की बात कहती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मूल रूप से बिधनू के एक गांव की निवासी 30 वर्षीय महिला की तहरीर के अनुसार वह पटेल नगर में पति समेत बच्चों के साथ किराये के मकान में रहती है। उनके पति प्राइवेट कर्मी हैं, वहीं बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। वह भी घर के खर्च में पति का हाथ बटाने को जाजमऊ स्थित एक निजी अस्पताल में काम करतीं है। बताया कि वह बीती 21 मार्च 25 की रात करीब 8 बजे अस्पताल से छुट्टी होने बाद पैदल ही घर के लिए जा रहीं थीं।

    इस दौरान जेके चौराहे के पास एक सफेद रंग की कार उनके आगे आकर रुकी। जिसमें तीन युवक सवार थे, वह कुछ समझ पातीं। तबतक उन तीनों ने जबरन खींचकर उस कार में बैठा लिया। फिर चलती कार में उन्होंने शारीरिक छेड़छाड़ शुरू कर दी। साथ ही दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। जिसपर उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। तो वह उसे पीटने लगे, इसके बाद रामादेवी चौराहे के पास सड़क किनारे कार से फेंककर भाग निकले।

    महिला के अनुसार वह तीनों आरोपित युवक नशे की हालत में थे। बताया कि अपने साथ हुई घटना की शिकायत उन्होंने चौकी समेत थाने में की थी। पर, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे आरोपितों के हौसले बुलंद हो गए। इसपर वह अक्सर उनका अस्पताल से निकलते समय पीछा करते हैं। इससे तंग आकर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। मामले में चकेरी थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- कानपुर में सिर तन से जुदा के नारे... लगाने वाला आरोपित को जेल, Viral Video से और लोगों की पहचान

    यह भी पढ़ें- शर्मनाक: कैंटीन कर्मी ने 20 लड़कियों से दरिंदगी कर किया ब्लैकमेल, सेक्स रैकेट में धकेला, यूं खुला राज