Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Kanpur Metro: औसत के मुकाबले यात्री बढ़े लेकिन न टूट सका यह रिकॉर्ड, पहले दिन हासिल की थी यह उपलब्धि

    Updated: Sun, 01 Jun 2025 10:16 AM (IST)

    कानपुर में मेट्रो के पांच भूमिगत स्टेशनों के विस्तार के बाद पहले दिन करीब 25 हजार यात्रियों ने सफर किया जो 2021 में मेट्रो शुरू होने के पहले दिन की संख्या से कम है। उस समय 30 हजार यात्रियों ने यात्रा की थी। सेंट्रल स्टेशन पर सबसे ज्यादा टिकट बिके। चुन्नीगंज स्टेशन पर पहली यात्री छाया गुप्ता और बड़ा चौराहा पर विमल रहे।

    Hero Image
    भूमिगत रूट शुरू होने के बाद पहले दिन 25 हजार यात्रियों ने की यात्रा। जागरण

    जागरण संवाददाता, कानपुर। पांच भूमिगत मेट्रो का विस्तार होने के बाद शनिवार को पहले दिन करीब 25 हजार यात्रियों ने मेट्रो ट्रेन का सफर किया। सामान्यतौर पर अब तक तीन से साढे़ तीन हजार यात्री रोज सफर कर रहे थे। इस संख्या में काफी वृद्धि देखी गई लेकिन यह संख्या 2021 में 29 दिसंबर को जब पहले दिन मेट्रो ट्रेन शहर में चली थी, उस

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संख्या को पार ना कर सकी। उस दिन शहर में 30 हजार यात्रियों ने मेट्रो ट्रेन के नौ स्टेशनों के बीच सफर किया था और अब 14 स्टेशन के बीच यह संख्या 25 हजार हुई। खुद मेट्रो के अधिकारी मान रहे हैं कि उस समय लोगों में पहली बार मेट्रो ट्रेन की यात्रा का उत्साह था।

    ट्रेन के पहली बार चलने के मात्र चार दिन बाद एक जनवरी 2022 को 45 हजार पहुंच गई थी जो अभी की संख्या के हिसाब से काफी दूर है। शनिवार को भूमिगत स्टेशनों में सेंट्रल स्टेशन में सबसे ज्यादा टिकट खरीदे गए।

    दूसरे नंबर पर नवीन मार्केट स्टेशन रहा। चुन्नीगंज स्टेशन पर पहली यात्री स्वरूप नगर की छाया गुप्ता रहीं। बड़ा चौराहा पहले यात्री विमल रहे।