यूपी में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले दोषी को उम्रकैद, 50 हजार का जुर्माना भी लगा
कानपुर की एक अदालत ने 2016 में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में उदयराज पाल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उस पर 50000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है जिसमें से 80 प्रतिशत पीड़िता को दिया जाएगा। उदयराज ने बच्ची को वीडियो गेम खिलाने के बहाने बुलाया और दुष्कर्म किया। अदालत ने गवाहों और पीड़िता के बयान के आधार पर यह फैसला सुनाया।

जागरण संवाददाता, कानपुर। अपर जिला जज 22 रघुबर प्रसाद की कोर्ट ने आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म में उम्रकैद की सजा सुनाई है। 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। मुआवजे की 80 प्रतिशत राशि पीड़ित को देने का आदेश दिया है। वर्ष 2016 की घटना में अब फैसला आया है।
एक व्यक्ति ने चार नवंबर 2016 को जूही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उनकी आठ वर्षीय बेटी दोपहर करीब दो बजे घर के बाहर खेल रही थी। तभी संत रविदास नगर निवासी उदयराज पाल बच्ची को वीडियो गेम खेलने के बहाने अपने घर ले गया। वहां बेटी से दुष्कर्म किया।
बेटी के शोर मचाने पर वह मौके पर पहुंचे। बेटी ने आपबीती बताई। विशेष लोक अभियोजक चंद्रकांत शर्मा ने बताया कि अभियोजन की ओर से मामले में आठ गवाह कोर्ट में पेश किए गए थे। पीड़िता का बयान अहम रहा। कोर्ट ने सबूतों और गवाही के आधार पर उदयराज को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।