Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kanpur News: यमुना का बढ़ा जलस्तर… फिर से मंडराया बाढ़ का खतरा, खेतों तक पहुंचा पानी, प्रशासन अलर्ट

    Updated: Mon, 25 Aug 2025 12:24 PM (IST)

    कानपुर में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। कटरी काटर गड़ाथा हरदौली महुआपुर आदि गांवों के लोग परेशान हैं। प्रशासन अलर्ट पर है और तटवर्ती गांवों में टीमें भेजी गई हैं। खेतों में पानी भर गया है और जलस्तर बढ़ने पर गांवों में भी पानी घुसने की आशंका है।

    Hero Image
    Kanpur News: यमुना का बढ़ा जलस्तर… फिर से मंडराया बाढ़ का खतरा

    जागरण संवाददाता, घाटमपुर। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से एक बार फिर से तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। तटवर्ती गांव जैसे कि कटरी, काटर, गड़ाथा, हरदौली, महुआपुर आदि गावों में लोग दोबारा से बाढ़ की आशंका को लेकर परेशान हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सोमवार सुबह से प्रशासन की टीमें तटवर्ती गावों में पहुंचीं। बताया कि नदी किनारे के खेत डूबे हैं। अगर जलस्तर बढ़ता रहा तो गांवों की दहलीज लांघ सकता है। 

    अगस्त माह की शुरुआत में यमुना और बेतवा दोनों में बांध का पानी छोड़ने के बाद क्षेत्र में बाढ़ आ गई थी। गड़ाथा समेत कई गावों का बड़ा हिस्सा डूब गया था। प्रशासन की ओर से राहत शिविर व कम्युनिटी किचन आदि चलाए गए थे। 

    बाढ़ से हुए नुकसान का अभी पूरी तरह आकलन भी नहीं लग पाया कि फिर से यमुना का जलसतर बढ़ने लगा। 

    हमीरपुर में यमुना का जलस्तर सोमवार दोपहर को खतरे के निशान से दो अंक कम 101.880 मीटर पर है। आशंका है कि यह शाम तक खतरे के निशान को पार कर जाएगा। 

    एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह ने बताया कि पानी अभी आबादी से दूर है, लेकिन बढ़ रहा है। टीमें लगाई गई हैं। प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।