कौशांबी से वैष्णो देवी जा रहा था परिवार: कानपुर में टायर फटने से कई बार पलटी; 1 की मौत, 7 घायल
कौशांबी से वैष्णो देवी जा रहे एक परिवार की कार कानपुर के महाराजपुर के पास टायर फटने से पलट गई। इस हृदयविदारक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात ...और पढ़ें

क्षतिग्रस्त बोलेरो। सौजन्य पुलिस
HighLights
महाराजपुर के पास कार का टायर फटा
कौशांबी से वैष्णो देवी जा रहा था परिवार
हादसे में एक की मौत, सात लोग घायल
संवाद सहयोगी, महाराजपुर(कानपुर)। कानपुर में शुक्रवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया। वैष्णो देवी दर्शन के लिए कौशांबी से परिवार कार से जा रहा था। महाराजपुर के पास टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर कई बार पलट गई जिसमें एक की मौत हो गई, सात घायल हो गए।
महाराजपुर में शुक्रवार शाम फतेहपुर से कानपुर लेन में तेज रफ्तार कार का टायर अचानक फट गया। कार अनियंत्रित होकर कई बार पलटी और एक पेड़ से टकराकर रुक गई। कार के अंदर फंसे लोगों की चीखपुकार सुन आसपास के लोग मदद को दौड़े। शीशों को तोड़कर सभी को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में घायलों को सीएचसी सरसौल भेजा गया जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई।
कौशांबी के पश्चिम सरीरा थाना क्षेत्र के गोराजू निवासी अशोक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि आशीष विश्वकर्मा, रमेश प्रजापति, वीरेंद्र गुप्ता, राजकुमार, अनुराग व खोताई वर्मा एक साथ कार से कौशांबी से कटरा स्थित वैष्णो देवी माता के दर्शन करने जा रहे थे। शुक्रवार सुबह वो लोग घर से निकले थे। शाम को महाराजपुर के पास अचानक कार का पिछला टायर फट गया।
अनियंत्रित होकर कार कई बार पलटी और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। आसपास के लोगों ने कार के अंदर फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने सीएचसी सरसौल भेजा। वहां से सभी को एलएलआर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। गंभीर घायल 31 वर्षीय आशीष विश्वकर्मा की उपचार के दौरान मौत हो गई। महाराजपुर थाना प्रभारी ने बताया कार का टायर फटने से हादसा हुआ है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- कानपुर बाजार भाव: अरहर दाल और लाही की कीमतों में उछाल, सोना-चांदी के दाम स्थिर; देखें 15 मई की नई रेट लिस्ट
यह भी पढ़ें- CNG Price Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी में बड़ा उछाल, कानपुर में 3 रुपये महंगी हुई गैस; जानें नई दरें
यह भी पढ़ें- महंगाई का डबल अटैक: कानपुर में 10% बढ़ा माल भाड़ा, डीजल की कीमतों ने बिगाड़ा बजट; अब ये चीजे होंगी महंगी
यह भी पढ़ें- कानपुर के खेल समाचार 15 मई: केडीएमए लीग में एंजल वूमेंस एकादश की छठवीं जीत, ग्रीन पार्क में 24 से बाक्सिंग चैंपियनशिप
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।