Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में प्रेम विवाह का दुखद अंत, एक ही फंदे पर लटके मिले नवविवाहित जोड़े के शव

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 09:32 PM (IST)

    कानपुर के नौबस्ता में एक नवविवाहित जोड़े ने आत्महत्या कर ली। साजिद और सूफिया ने 17 जून को प्रेम विवाह किया था। मंगलवार को बाजार से लौटने के बाद दोनों ने एक ही फंदे से आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

    Hero Image
    बाजार घूमकर लौटे नव दंपती ने दी जान।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर (Kanpur) के नौबस्ता में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी। बाजार घूमकर घर लौटे नव विवाहित युवा दंपती ने फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों के शव लोहे की चौखट से दुपट्टे के सहारे एक ही फंदे पर लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजने की कोशिश की तो परिवार वाले भड़क गए। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद परिवार वालों को समझाकर पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। हालांकि स्वजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नौबस्ता थानाक्षेत्र के बूढ़पुर मछरिया में निवासी मोहम्मद सईद के छह बेटों में चौथे नंबर का 20 वर्षीय साजिद खुद का ई-आटो चलाता था। 17 जून को प्रेम संबंध के बाद इलाके की रहने वाली 20 वर्षीय सूफिया से निकाह हुआ था। पिता सईद ने बताया कि निकाह से एक माह पहले साजिद अपने तीन अन्य भाइयों के परिवार के साथ बूढ़पुर मछरिया में उमेश सिंह चौहान के दो मंजिला मकान में रह रहा था।

    घटना की जानकारी देते मृतकों के स्वजन। जागरण

    मो. सईद ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब दो बजे दोनों बाजार के लिए घर से निकले थे। करीब 15 मिनट बाद ही दोनों घूमकर वापस आए और कमरे चले गए थे। करीब चार बजे वह पानी पीने के लिए कमरे से बाहर निकले तो दोनों के शव लोहे की चौखट से लटकते देख उनकी चीख निकल गई। उनकी आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग भी कमरों से बाहर आ गए।

    इसके बाद पुलिस और सूफिया के परिवार वालों को घटना की जानकारी दी गई। नौबस्ता थाना प्रभारी शरद तिलारा ने बताया कि दोनों के आत्महत्या करने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिवार वालों से पूछताछ कर जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- Akhilesh Dubey Case: टायसन की गोली पता नहीं पूछती... कहने वाले D-2 के शार्प शूटर पर केस

    comedy show banner