कानपुर में ट्रांसजेंडर की गौरव यात्रा, दुल्हन सी सजकर नृत्य करते बढ़ रहे आगे...देखें तस्वीरें
कानपुर में क्वीयर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा निकाली गई गौरव यात्रा में ट्रांसजेंडर समुदाय दुल्हन की तरह सजकर शामिल हुआ। वे शिक्षा, स्वास्थ्य, चुनाव और नौकरी में आरक्षण की मांग कर रहे थे। नानाराव पार्क से शुरू हुई इस यात्रा में ढोल-नगाड़ों के साथ नृत्य करते हुए ट्रांसजेंडर समुदाय ने सरकार से अपने अधिकारों की गुहार लगाई। यात्रा के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

कानपुर में नृत्य करते ट्रांसजेंडर। जागरण
जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर की सड़क पर सुबह अलग ही नजारा देखने को मिला। सड़क पर दुल्हन की तरह सजे ट्रांसजेंडर नृत्य कर रहे थे। कोई ढोलक बजा रहा तो कोई गीत गाते इसमें शामिल हुए। जहां से ये निकले वहां देखने वालों की भीड़ लग गई।
कानपुर क्वीयर वेलफेयर फाउंडेशन गौरव यात्रा रविवार को नानाराव पार्क, फूलबाग से डोल नगाड़ों के साथ सभी ट्रांसजेंडर समुदाय ने नृत्य करते हुए यात्रा का निकाली। रंग बिरंगे परिधानों में सजे सभी ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग निकले। दुल्हन सा सजे लाल लहंगा चूड़ी बिंदी बेंदी लगाए हुए ट्रांसजेंडर तालियां बजा कर सरकार से अपने हक की मांग कर रहे थे।
-1762677920097.jpeg)
ट्रांसजेंडर अपने अधिकार शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, चुनाव व नौकरी में आरक्षण की मांगों को लेकर गौरव यात्रा निकाल रहे हैं। कानपुर क्वीयर वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक अनुज पांडेय ने बताया कि यात्रा नानाराव पार्क से निकली है।

हर वर्ष की तरह क्वीर वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से गौरव यात्रा का आयोजन किया गया है। अपने अधिकारों, समानता और सम्मान के लिए सड़कों पर सज धजकर यात्रा रहे हैं। यह यात्रा फूलबाग से शुरू होकर आइएमए भवन तक जाएगी।

इसमें वाराणसी, वाराणसी और कानपुर के आसपास के करीब 10 जिलों से सैंकड़ों ट्रांसजेंडर शामिल हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अपनी मांगों को सरकार के सामने रखते हैं।

ट्रांसजेंडर शेल्टर होम और जेंडर-न्यूट्रल वाशरूम की सुविधा शिक्षा, स्वास्थ्य को लेकर अपनी मांगों लेकर यात्रा निकली है। दुल्हन से सजे ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों ने नृत्य करते हुए यात्रा का हिस्सा है।

ये लोग हुए शामिल
यात्रा के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम व सामाजिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर सह संस्थापक मोहम्मद अहसान अंसारी, बिहार किन्नर कल्याण समाज के सदस्य राजन सिंह, वाराणसी गुलिस्ता एकता किन्नर सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष सलमा चौधरी मौजूद हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।