Kanpur में खेल महाकुंभ! 6 अप्रैल से CSJMU में राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता, 870 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
कानपुर का छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय अप्रैल में दो बड़े खो-खो टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। 6 से 10 अप्रैल तक उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्य ...और पढ़ें
-1775295921201_m.webp)
जागरण संवाददाता, कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) अप्रैल माह में लगातार दो बड़े खो-खो टूर्नामेंटों की मेजबानी करेगा। 6 से 10 अप्रैल तक उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता और 12 से 16 अप्रैल तक अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय पुरुष खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। दोनों प्रतियोगिताओं में कुल 58 विश्वविद्यालयों के 870 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के 42 विश्वविद्यालयों के 630 खिलाड़ी भाग लेंगे। इसका उद्घाटन 6 अप्रैल को और समापन 10 अप्रैल को होगा। वहीं, 12 से 16 अप्रैल तक होने वाली अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय में देशभर के 16 विश्वविद्यालयों के 240 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसका उद्घाटन 12 अप्रैल और समापन 16 अप्रैल को निर्धारित है।
कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि मुकाबलों का संचालन 27 तकनीकी अधिकारियों (आइटीओ एवं एनटीओ) की देखरेख में किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 5 अप्रैल को नार्थ जोन के लिए और 11 अप्रैल को आल इंडिया प्रतियोगिता के लिए कोच एवं मैनेजर बैठक आयोजित होगी।
नार्थ जोन प्रतियोगिता में 6 से 8 अप्रैल तक नाकआउट मुकाबले, जबकि 9 व 10 अप्रैल को लीग व फाइनल मैच खेले जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने एआइयू नियमों के अनुरूप खिलाड़ियों और कोच के लिए पूरी व्यवस्था विश्वविद्यालय करेगा। लगातार दो बड़े आयोजनों को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
विश्वविद्यालय के क्रिकेट अकादमी के लिए तय किया शुल्क
कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय में बने क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट अकादमी संचालित करने के लिए वार्ता अंतिम दौर में चल रही है। जल्द ही इस अकादमी के संचालन के लिए किसी पूर्व खिलाड़ी के साथ एमओयू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्रिकेट अकादमी मैं क्रिकेट सीखने के लिए छात्रों के लिए शुल्क का भी निर्धारण कर दिया है. क्रिकेट सीखने के लिए बाहरी खिलाड़ियों और छात्रों के लिए 2 हजार प्रतिमाह शुल्क तय किया गया है, जबकि विश्वविद्यालय के पढ़ने वाले छात्रों को 1 हजार रुपए शुल्क देना होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।